Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepfake Video: रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 02:38 PM (IST)

    दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डीपफेक बनानेवाले आ ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार।
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले युवक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशन) ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, स्पेशल सेल का कहना था कि दक्षिण भारत के ही किसी शख्स ने मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाया था।

    आंध्र प्रदेश का रहनेवाला है आरोपी

    दिल्ली पुलिस ने मामले में आरोपी ईमानी नवीन को गिरफ्तार किया है, जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पालापारू गांव का रहनेवाला है। उसकी उम्र 24 साल है। इसी ने मंधाना के डीपफेक वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

    फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो

    डीसीपी आईएफएसओ यूनिट हेमंत तिवारी ने कहा, 'हमने मुख्य आरोपी 24 वर्षीय ईमानी नवीन को आंध्र प्रदेश के गुंटूर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उसका डिलीट किया गया डेटा भी रिकवर किया जा रहा है। उसने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फैन पेज बनाया और अन्य दो हस्तियों के दो और फैन पेज भी बनाएं। इसकी डीपफेक वीडियो भी बनाया। आगे की जांच जारी है।'

    मामले में पहले भी हुई थी गिरफ्तारी

    बता दें, रश्मिका का वीडियो छह नवंबर पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर आइएफएसओ ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न कंपनियों को पत्र लिख जानकारी मुहैया कराने को कहा था। पुलिस ने बीते दिनों बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। 

    ये भी पढ़ें- अशोक तंवर ने ली BJP की सदस्यता, CM मनोहर लाल ने पटका पहना पार्टी में शामिल कराया

    ये भी पढे़ं- One Nation One Election: आम आदमी पार्टी ने 'एक देश एक चुनाव' को लेकर कह दी बड़ी बात, कांग्रेस ने किया था विरोध

    खबरें और भी