विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'केजरीवाल की हो गिरफ्तारी', हरियाणा CM नायब सैनी के बाद अब भाजपा सांसदों ने पूर्व मुख्यमंत्री को घेरा

Published: Tue, 28 Jan 2025 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2025 04:31 PM (IST)

Haryana News हरियाणा के भाजपा सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा में जहर मिलाकर पानी देने और ...और पढ़ें

Delhi Chunav 2025: हरियाणा के भाजपा सांसदों ने केजरीवाल पर जहर मिलाकर पानी देने का आरोप लगाया।
Delhi Chunav 2025: हरियाणा के भाजपा सांसदों ने केजरीवाल पर जहर मिलाकर पानी देने का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा पर दिल्ली में जहर मिलाकर पानी देने और नरसंहार की साजिश रचने के आप संयोजक के आरोप पर हरियाणा के भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने केजरीवाल पर आपराधिक षडयंत्र रचने और अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हरियाणा के भाजपा सांसदों ने दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की।

सांसद धर्मबीर सिंह ने क्या कहा?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान से हरियाणा के लोगों की परेशानी। मात्र 300 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है और दिल्ली को वेस्ट यमुना केनाल से 10 हजार क्यूसेक पानी दे रहे हैं। यमुना के साथ भाखड़ा बांध से भेजते हैं। यह पानी भी दो लाइन से इस केनाल से दिल्ली के चार जल शोधन संयंत्र से मिलता है।

हरियाणा से दिल्ली को शुद्ध पानी मिलता है। वहीं, दिल्ली से हरियाणा को 700 क्यूसेक दूषित पानी मिलता है। हरियाणा अपने हिस्से का तीन सौ क्यूसेक पानी दिल्ली को देता है। वेस्ट केनाल से ही गुरुग्राम और सोनीपत को भी पानी मिलता है। दिल्ली वालों की सेहत सुधारने पर केजरीवाल का ध्यान नहीं है। वह सिर्फ अफवाह फैलाते हैं।

सांसद किरण चौधरी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री के पद पर रहे हुए व्यक्ति दो राज्यों को लेकर बार्डर आतंकवाद की बात कर रहा है। हरियाणा में पानी बिल्कुल साफ, लेकिन दिल्ली में वजीराबाद के बाद प्रदूषित। दिल्ली में 37 में से मात्र 17 एसटीपी काम कर रहे हैं। यमुना साफ करने का दावा पूरा नहीं किया। दिल्ली से पलवल और नूंह में पानी बिल्कुल दूषित मिलता है। केजरीवाल अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली के लोग इनसे परेशान हैं इस कारण वह झूठ बोलकर डर पैदा करना चाहते हैं।

सांसद रेखा शर्मा ने क्या कहा?

चुनाव नजदीक आते ही केजरीवाल का झूठ बढ़ जाता है। केजरीवाल नौटंकी नंबर वन हैं। केजरीवाल और इनकी पूरी टीम नुक्कड़ नाटक पर उतर गए हैं। 10 वर्षों तक झूठ बोला। प्रदूषण और यमुना में गंदगी को दूर करने के लिए पहले पंजाब और हरियाणा पर और अब सिर्फ हरियाणा पर लगाते हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल के बयान को गलत बताया है। केजरीवाल ने हरियाणा का अपमान किया है। सेना में हरियाणा के लोग सबसे अधिक हैं।

सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने क्या कहा?

केजरीवाल ने हरियाणा पर दिल्ली में नरसंहार का आरोप लगाया है। यह गंभीर आरोप है। केजरीवाल उस इंजीनियर का नाम बताए जो जहरीला पानी का पता किया और पानी का नमूना दें। यदि हरियाणा की सीमा में पानी साफ है तो केजरीवाल पर अफवाह फैलाने और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। अपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज हो। केजरीवाल शहरी नक्सली हैं। हार देख मानसिक संतुलन खो दिए हैं।

भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने क्या कहा?

केजरीवाल को मालूम है कि वह दिल्ली वालों को साफ पानी नहीं दे सकते हैं, इसलिए अपने शीशमहल में 15 लाख का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।