Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PHOTOS: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद इंडिया गेट पर दिखा भारत का दम, तिरंगा से रंगा कर्तव्य पथ

    Updated: Tue, 13 May 2025 08:10 PM (IST)

    Tiranga Yatra in Delhi 22 अप्रैल को हुई घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाया। जिसकी सफलता के बाद ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला। फोटो हरीश
    दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला। फोटो हरीश

    HighLights

    1. 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद इंडिया गेट पर निकली तिरंगा यात्रा।
    2. CM रेखा गुप्ता समेत दिल्ली कैबिनेट ने भी लिया हिस्सा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। जिसकी सफलता के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है।

    इसी कड़ी में इस ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे देश के वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला। खबर के माध्यम से देखिए फोटो।

    इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

    बड़ी संख्या में आए लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया। भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'सेना के सम्मान में, देश का हर नागरिक मैदान में'।

    इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पर देश के जवानों को संबोधित किया।

    पीएम मोदी ने भारत माता की जय उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "इस जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है।

    भारत माता की जय, ये सिर्फ उद्घोष नहीं है। ये देश के हर उस सैनिक की शपथ है जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है।"

    पीएम मोदी बोले, "ये देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। भारत माता की जय, मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।"

    यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: आदमपुर एयरबेस ही क्यों पहुंचे PM मोदी? जानिए भारतीय सेना के लिए कितना अहम है यह एरिया