Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Pollution: रविवार को दिल्लीवासियों ने ली 11 माह की सबसे साफ हवा में सांस, जानिए कब तक रहेगी राहत बरकरार

    By sanjeev GuptaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 11:12 PM (GMT+05:30)

    Delhi Air Pollution इसे मौसम की मेहरबानी ही कहेंगे कि रविवार को दिल्लीवासियों ने 11 माह की सबसे साफ हवा में सांस ली। दो दिन से जारी वर्षा के असर से रा ...और पढ़ें

    दिल्लीवासियों ने 11 माह की सबसे साफ हवा में सांस ली। फोटो- जागरण
    दिल्लीवासियों ने 11 माह की सबसे साफ हवा में सांस ली। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. राजधानी का एयर इंडेक्स रहा सिर्फ 45
    2. 10 अक्टूबर 2022 को AQI दर्ज हुआ था 44

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Air Pollution: इसे मौसम की मेहरबानी ही कहेंगे कि रविवार को दिल्ली वासियों ने 11 माह की सबसे साफ हवा में सांस ली। दो दिन से जारी वर्षा के असर से राजधानी का एयर इंडेक्स महज 45 दर्ज किया गया। इसे 'अच्छी' श्रेणी में दर्ज किया जाता है। इससे पहले यह 10 अक्टूबर 2022 को 44 रिकॉर्ड किया गया था। 30 जुलाई 2017 को यह 43 दर्ज हुआ था।

    गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के दौरान भी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से ऊपर और 100 से नीचे यानी 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा था। शुक्रवार को यह 87, जबकि शनिवार को 54 था। सर्दियों की दस्तक वाले इस माह में ऐसी हवा मौसम की मेहरबानी से ही मिल पाई है। दूसरी तरफ एनसीआर के लोग भी इस समय खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Air Pollution को लेकर प्रशासन अभी से सख्त, NCR के थर्मल प्लांट्स को 5 से 10 फीसद पराली खपाने के दिए निर्देश

    मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम की मेहरबानी से अभी अगले कई दिन तक प्रदूषण से राहत बरकरार रहेगी। एयर इंडेक्स संतोषजनक या सामान्य श्रेणी में ही बना रहेगा।

    पर्यावरणविदों के मुताबिक पिछले दो तीन दिनों से जारी वर्षा के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्व या तो बैठ गए हैं या घुल गए हैं। इसके अलावा जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते शुक्रवार से ही स्कूल कालेजों एवं कार्यालयों में छुट्टी कर दी गई थी। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या में भारी कमी आई है। ऐसे में इन दोनों ही कारणों के चलते दिल्ली के प्रदूषण में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण होने से 12 वर्ष बढ़ जाएगी लोगों की उम्र

    दिल्ली-एनसीआर का एयर अंडेक्स

    शहर एयर इंडेक्स
    दिल्ली 44
    फरीदाबाद  62
    गाजियाबाद  34
    ग्रेटर नोएडा  51
    गुरुग्राम  70
    नोएडा  32

    कितने एयर इंडेक्स पर हवा की काैन-सी श्रेणी?

    • 0 से 50 - अच्छी
    • 51 से 100 - संंतोषजनक
    • 101 से 200 - मध्यम
    • 201 से 300 - खराब
    • 301 से 400 - बहुत खराब
    • 401 से 500 - गंभीर
    • 501 से ऊपर - आपातकालीन

    रिपोर्ट इनपुट- संजीव गुप्ता

    खबरें और भी