विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर करेगा परेशान, खराब होंगे हालात

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 21 Nov 2016 09:20 PM (IST)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा बढ़ेगा। इससे प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पार्टिकल वायुमंडल में काफी समय तक उपलब्ध रहेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में प्रदूषण से एक बार फिर हालात बिगड़ेंगे। 25 नवंबर के बाद मौसम में आने वाले बदलाव की वजह से प्रदूषण जानलेवा स्तर तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा बढ़ेगा। इससे प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पार्टिकल वायुमंडल में काफी समय तक उपलब्ध रहेंगे, जिससे परेशानी बढ़ेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक (30.6) रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम (10.7) रहा।

हवा की रफ्तार ने बजाई खतरे की घंटी, दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर

स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से वहां बर्फबारी की संभावना है और इसके प्रभाव से जैसे ही उत्तरी हवाएं चलना शुरू होंगी वैसे ही दिल्ली में ठंड बढ़ेगी।

जहां तक प्रदूषण की बात है तो सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक राजधानी में सोमवार को प्रदूषण का स्तर सामान्य से करीब चार गुना अधिक दर्ज हुआ। इससे साफ है कि अभी भी स्थिति खराब बनी हुई है। सोमवार को पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर 193 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम) और पीएम 10 का स्तर 380 एमजीसीएम दर्ज हुआ।

नोटबैन से मौत की झूठी खबर शेयर कर फंस गए अरविंद केजरीवाल