विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI; दो दिनों तक ऐसे रहेंगे हालात

By sanjeev GuptaEdited By: Sonu Suman
Published: Thu, 07 Dec 2023 10:12 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में दो दिन की आंशिक राहत के बाद हवा फिर से जहरीली हो गई है। गुरुवार को दिल्ली का ...और पढ़ें

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंची। (फाइल फोटो)
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंची। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दो दिन की आंशिक राहत के बाद दिल्ली में हवा फिर से जहरीली हो गई है। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई फिर से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी एक दिन पहले की तुलना में बढ़ गया।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आया था। बुधवार को भी यह इसी श्रेणी में बना रहा। लेकिन दो दिन बाद ही गुरुवार को यह वापस 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 320 रहा। इस स्तर की हवा को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा जाता है। बुधवार को सूचकांक 286 के अंक पर रहा था। उधर, दिल्ली के अधिकांश इलाकों का एक्यूआई भी 'बहुत खराब' ही दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- 'चीन में फैले निमोनिया संक्रमण का एक भी मरीज भारत में नहीं', AIIMS के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी की पुष्टि

हवा की रफ्तार पड़ी सुस्त

दिल्ली में इस समय हवा की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। खासतौर पर गुरुवार को हवा की रफ्तार बहुत कम रही। दिन में भी हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी प्रति घंटे से कम ही रही। इसलिए भी दिल्ली की हवा में प्रदूषक कण ज्यादा देर तक बने हुए हैं।

शनिवार से राहत मिलने के आसार

दिल्लीवासियों को जानलेवा प्रदूषण से शनिवार-रविवार को राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 12 से 16 किमी प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है। तेज हवा के असर से प्रदूषण भी छंटने लगेगा।

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

फरीदाबाद 265
गाजियाबाद 284
ग्रेटर नोएडा 288
गुरुग्राम 235
नोएडा 279

सामान्य से अधिक रहा दिन का तापमान

गुरुवार को आसमान साफ रहा और दिन में हल्की धूप भी खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य स्तर पर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी सुबह हल्का कोहरा होने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 एवं नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Delhi: जमानत पर बाहर आया दुष्कर्म का आरोपी, पीड़ित महिला की बेटी पर फेंका तेजाब, फिर खुद पी लिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।