विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूरिस्ट गाइड समेत 4 लोगों ने विदेशी महिला के साथ की थी हैवानियत

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 07:33 AM (IST)

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों के अलावा करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कनॉट प्लेस स्थित फाइव स्टार पार्क होटल में 25 वर्षीय अमेरिकी युवती के साथ टूरिस्ट गाइड समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवती ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि वारदात में चार लोग ही शामिल थे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों के अलावा करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें होटल के वर्तमान व पुराने कर्मचारी, टूरिस्ट कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। तफ्तीश पूरी होने के बाद अब पुलिस ने चार्जशीट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में ट्रायल शुरू होने से पहले युवती को दोबारा भारत नहीं बुलाया जाएगा। ज्ञात हो कि युवती का मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बीते 26 दिसंबर की देर रात नई दिल्ली जिला पुलिस ने चारों आरोपियों टूरिस्ट गाइड अनिरुद्ध सिंह, बस चालक ओम प्रकाश, बस हेल्पर मकसूद व पार्क होटल के कर्मचारी विवेक को गिरफ्तार कर लिया था।

युवती ने अमेरिका की एनजीओ के जरिये बीते 3 दिसंबर को पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा से शिकायत की थी। युवती ने शिकायत में कहा था कि 8 व 9 मार्च की रात होटल मे शीतल पेय व पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दो दिनों तक पांच आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया था।

अमेरिकी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले 4 आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।