Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Train: हफ्ते में छह दिन दिल्ली से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन, किराया से लेकर रूट और टाइमिंग तक? पढ़ें डिटेल

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 12:27 PM (IST)

    देश के किसी भी कोने से रामलला के दर्शन की सुगमता हो इसके लिए रेलवे दर्जनों ट्रेनें चला रहा है। इसमें से आठ ट्रेनों को तो प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयो ...और पढ़ें

    हफ्ते में छह दिन दिल्ली से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन। सौ. जागरण क्रिएटिव
    हफ्ते में छह दिन दिल्ली से अयोध्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन। सौ. जागरण क्रिएटिव

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री अयोध्या से दिखाएंगे छह वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
    2. हफ्ते में छह दिन दिल्ली से अयोध्या जाएगी वंदे भारत
    3. रूट, टाइमिंग और प्रस्तावित किराए का शिड्यूल जारी

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में यहां हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी के चलते अयोध्या को पूरे देश से जोड़ने के लिए यातायात के तमाम साधनों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें रेल यातायात प्रमुख है।

    देश के किसी भी कोने से रामलला के दर्शन की सुगमता हो इसके लिए रेलवे दर्जनों ट्रेनें चला रहा है। इसमें से आठ ट्रेनों को तो प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या से हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें प्रमुख हैं वंदे भारत (Vande Bharat Express) और अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Express)।

    जारी हुआ आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत का शिड्यूल

    दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22426 होगा। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन बुधवार के दिन नहीं चलेगी।

    दिल्ली से रवाना और अयोध्या पहुंचने की ये है टाइमिंग

    • वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी।
    • यह ट्रेन कानपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
    • वंदे भारत लखनऊ दोपहर 12:25 बजे आकर 12:30 बजे रवाना होगी।
    • दोपहर 2:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

    अयोध्या से रवाना होकर दिल्ली पहुंचने का समय

    • वापसी में ट्रेन नंबर 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी।
    • यह लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे रवाना होगी।
    • ट्रेन लखनऊ से कानपुर पहुंचकर शाम 6:35 बजे निकलेगी।
    • वंदे भारत आनंद विहार रात 11:40 बजे पहुंचेगी।

    ये है प्रस्तावित किराया

    आनंद विहार से अयोध्या तक एसी चेयरकार का किराया लगभग 1,420 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,760 रुपये प्रस्तावित है। हालांकि बोर्ड से अंतिम किराया शनिवार तक तय हो जाएगा।