विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में म्यूजिक के नशे में झूमे युवा, एपी ढिल्लों और हनी सिंह के साथ जैजी बी का धमाकेदार कॉन्सर्ट

Published: Sat, 14 Dec 2024 11:52 PM (IST)

इंदिरा गांधी स्टेडियम (Indira Gandhi Stadium) स्टेडियम में मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रशंसकों का दिल ...और पढ़ें

एपी ढिल्लों और हनी सिंह के साथ जैजी बी का धमाकेदार कॉन्सर्ट
एपी ढिल्लों और हनी सिंह के साथ जैजी बी का धमाकेदार कॉन्सर्ट

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम (Indira Gandhi Stadium) स्टेडियम में मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। विभिन्न राज्यों से आए उनके प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा गायक को लाइव सुनने का सपना पूरा किया। ढिल्लों ने अपने सुपरहिट गानों के जरिए सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त माहौल और रोमांचक हो गया जब मशहूर सिंगर हनी सिंह और जैजी बी ने अचानक मंच पर एंट्री की। यह प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। हनी सिंह ने "ब्राउन रंग, मखना, और डोपशोप जैसे अपने लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी। वहीं, जैजी बी ने "जीने मेरा दिल लुटिया" और" पार्टी गेटिंग हाट" जैसे गानों से समां बांध दिया।

ढिल्लों ने अपने हिट गाने "ब्राउन मुंडे और तेरा दिल टूटेगा तो पता लगेगा" पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टेडियम में मौजूद हर कोई उनके गानों पर झूमता नजर आया। कॉन्सर्ट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी टिकटें शो से पहले ही बिक गई थी।

हालांकि, कई प्रशंसक टिकट न मिलने के कारण निराश भी नजर आए। कॉन्सर्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। स्टेडियम के आसपास पुलिस की गश्त और शोर-शराबे के बीच सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।

आईटीओ और आसपास के इलाकों में यातायात जाम

कॉन्सर्ट के कारण आईटीओ और आसपास के इलाकों में भारी यातायात जाम देखने को मिला। यमुना नदी पर बने फ्लाइओवर पर गाड़ियों की पार्किंग ने यातायात को और प्रभावित किया। आईटीओ से फिरोजशाह कोटला स्टेडियम और सुप्रीम कोर्ट जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

लोगों को जाम से निकलने में 30 से 40 मिनट तक का समय लगा। कॉन्सर्ट ने जहां संगीत प्रेमियों को मनोरंजन का शानदार अनुभव दिया। वहीं ट्रैफिक के कारण कई लोग निराश भी नजर आए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।