यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Chunav: 'बड़ा खतरनाक है कमल का बटन, इसके चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़', BJP पर जमकर बरसे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जंगपुरा के विकास क ...और पढ़ें

HighLights
- केजरीवाल ने जंगपुरा में जनसभा को संबोधित किया।
- अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
- 'जहां बीजेपी की सरकारें, वहां नहीं आती 24 घंटे बिजली।'
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप, AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि जंगपुरा के विकास को 10 गुणा करना है। 10 साल में हम लोगों ने दिल्ली में बहुत काम किया।
जहां भाजपा की सरकारें, वहां नहीं आती 24 घंटे बिजली
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की 20 राज्य में सरकार है। एक भी जगह 24 घंटे बिजली नहीं आती। यदि पांच तारीख को कमल का बटन दब गया तो जब घर पहुंचेंगे तो बिजली गुल हो जाएगी।
भविष्य बनाना है तो आप पार्टी को वोट देना
केजरीवाल ने कहा यदि बच्चों का भविष्य बनाना है तो आप पार्टी को वोट देना। भाजपा वाले कह रहे हैं कि मोहल्ला क्लिनिक बंद हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा जंगपुरा के लिए 10 मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाएंगे। कमल का बटन मत दबाना। बड़ा खतरनाक है कमल का बटन। इसके चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ रहता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात पुलिस की तैनाती पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, संघवी ने किया पलटवार
भाजपा अरबपतियों की पार्टी
केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी गरीबों की पार्टी है। जबकि भाजपा अरबपतियों की पार्टी है। भाजपा जनता का पैसा लुटा रही है।
यह भी पढे़ं- 'लोकतंत्र का ही कमाल, जो द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं', अमित शाह की जनसभा में 'बंटेंगे तो कटेंगे' के जमकर लगे नारे

