Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, जानिये किससे चंदा लेने से किया इन्कार

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 09:46 PM (IST)

    केजरीवाल ने कहा कि हम बड़े औद्योगिक घरानों से धन नहीं लेते। यदि हम ऐसा करेंगे तो वे चुनाव बाद हमारे पास आएंगे और अपने गलत काम कराएंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लोगों से चंदे की अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश के जरिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश और विदेश के लोगों से चंदे की अपील की है।

    यह कहा वीडियो संदेश में

    सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंदे से चलती है। दिल्ली में चुनाव के वक्त आप लोगों ने दुनिया के कोने-कोने से आकर घर-घर में कैंपेन किया। अब पंजाब और गोवा का चुनाव आप सभी लोगों को लड़ना है। इसके लिए आपको टाइम और चंदा दोनों देना पड़ेगा।

    यह भी कहा

    AAP मुखिया ने कहा कि पार्टी आम लोगों के चंदे से चलती है। उम्मीद है आप लोग टाइम और चंदा देंगे। आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर जाकर या चेक के जरिये आप हमें चंदा दे सकते हैं।

    उद्योगपतियों से पैसे नहीं लेती AAP

    केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी उद्योगपतियों से पैसे नहीं लेती, क्योंकि वे चुनाव के बाद हमसे अपना गलत काम करने को कहते हैं। वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कॉरपोरेट से चंदा नहीं लेने के पीछे कारणों के बारे में बताते हुए दावा किया कि वे लोग अपना गलत काम करा कर इसकी भरपाई कराएंगे।

    उन्होंने कहा कि हम बड़े औद्योगिक घरानों से धन नहीं लेते। यदि हम ऐसा करेंगे तो वे चुनाव बाद हमारे पास आएंगे और अपने गलत काम कराएंगे।

    संदेश में अरविंद केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी की एक-एक पाई की निगरानी आयकर विभाग करता है।

    खबरें और भी