विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP पर भड़के केजरीवाल: 'हां, सैनिकों के हक के लिए हम राजनीति कर रहे हैं'

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 04:38 PM (IST)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी के मामले में सियासत जारी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी राम किशन ग्रेवाल की खुदकुशी के मामले में सियासत जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज फिर ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि हां, हम राजनीति कर रहे हैं। हम सैनिकों को हक दिलाने की राजनीति कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो के इस ट्वीट को भारतीय जनता पार्टी को जवाब माना जा रहा है, जिसमें भाजपा नेताओं ने पूर्व सैनिक राम किशन की खुदकु्शी पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने कहा था कि आप पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर राजनीति कर रही है। इस मुद्दे पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को भी घेरा था।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का दावा,पूर्व सैनिक राम किशन को OROP का लाभ मिला था!

अब ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है- 'हां, हम तो सैनिकों को हक़ दिलाने की राजनीति कर रहे हैं।' इसी ट्वीट में उन्होंने कहा- 'भाजपा सैनिकों के हक़ छीनने की राजनीति कर रही है।'

मोदी जी के फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खुल गईः केजरीवाल

उधर, देर रात दिल्ली पुलिस से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वन रैंक वन पर पीएम मोदी ने झूठ बोला है और उन्हें सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी के फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खुल गई।

गौरतलब है कि कल देर रात जब पूर्व सैनिक का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो रोहतक (हरियाणा) के सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान उनके घर पहुंचे और पूर्व सैनिक के परिवार को सांत्वना दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।