विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस पर जमकर बरसी AAP, CM आतिशी बोलीं- केजरीवाल ने Congress को कभी नहीं कहा राष्ट्रविरोधी

Published: Thu, 26 Dec 2024 12:30 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस को लेकर ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फाइल फोटो
अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम आतिशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

वहीं, आप नेताओं ने कांग्रेस को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा आईएनडीआई गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने के लिए आप दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी।

आशंका है कि कांग्रेस की पूरी सूची भाजपा ने तैयार की

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में आप को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गुपचुप समझौता किया है। संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी को भाजपा फंडिंग कर रही है। कई सीटों पर कांग्रेस ने इस तरह से प्रत्याशी उतारे हैं कि आप को नुकसान कर सकें। हमें पूरी आशंका है कि कांग्रेस की पूरी सूची भाजपा ने तैयार की है।

केजरीवाल ने कांग्रेस को कभी राष्ट्रविरोधी नहीं कहा

सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी भी कांग्रेस के किसी नेता को राष्ट्रविरोधी नहीं कहा है। कांग्रेस केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी कैसे कह सकती है। हमारी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग है कि अगर वे अपने नेताओं के बयानों को गलत मानते हैं तो उन पर कार्रवाई करें, अन्यथा आप कांग्रेस को गठबंधन से अलग करने की मांग करेगी।

केजरीवाल की खाली कुर्सी की तस्वीर जारी की

एनडीएमसी ने केजरीवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। केजरीवाल के न आने पर एनडीएमसी की काउंसिल की बैठक में केजरीवाल की खाली कुर्सी की तस्वीर जारी की। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- Earthquake in Haryana: सोनीपत में फिर भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। कहा कि गठबंधन में रहते हुए दिल्ली में कांग्रेस के नेता जिस तरह से आप और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दे रहे हैं, यह आपत्तिजनक है। कहा कि कल कांग्रेस ने हद पार कर दी, अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी बोला है।

कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस एफआईआर दर्ज करा रही है। जबकि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ कभी भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। संदीप दीक्षित को केजरीवाल के खिलाफ कौन चुनाव लड़ा रहा है। कांग्रेस से मांग की है कि अजय माकन द्वारा अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी बोलने पर कांग्रेस 24 घंटे में कार्रवाई करे। नहीं तो इस मुद्दे पर आप कांग्रेस को आईएनडीआई से अलग करने की मांग करेगी।

यह भी पढे़ं- बांग्लादेशी सामानों का बहिष्कार, 'दिल्ली छोड़ो' के चिपकाए पोस्टर; विरोध मार्च भी निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।