विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल को हटाते ही AAP में ट्वीटर जंग, शेर-ओ-शायरी से हुए हमले

By JP YadavEdited By:
Updated: Sun, 07 May 2017 10:25 PM (IST)

कपिल मिश्रा को हटाए जाने के पीछे मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर खराब जल प्रबंधन को कारण बताया। हालांकि कपिल ने काफी प्रयास किया फिर भी जल प्रबंधन सही नहीं हो सका है।

कपिल को हटाते ही AAP में ट्वीटर जंग, शेर-ओ-शायरी से हुए हमले
कपिल को हटाते ही AAP में ट्वीटर जंग, शेर-ओ-शायरी से हुए हमले

नई दिल्ली (जेएनएन)।दिल्ली सरकार में जल मंत्री के पद से कपिल मिश्र के हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी नेताओं के बीच ट्वीट वार शुरू हो गया। कुमार विश्वास ने शाम सात बजे ट्वीट किया, ‘अगर तू दोस्त है तो फिर ये खंजर क्यू है हाथों में, अगर दुश्मन है तो आखिर मेरा सर क्यों नहीं जाता?’ देश और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अंदर और बाहर आवाज़ उठाना जारी रखेंगे, परिणाम चाहे कुछ भी हो!

वहीं, कपिल मिश्र ने अंग्रेजी में ट्वीट किया- मीडिया को फोन करके कहा जा रहा है कि मैं आज अरविंद केजरीवाल से मिला ही नहीं। सीएम हाउस के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिग पब्लिक कीजिए। वॉलेंटियर था, हूं और हमेशा रहूंगा। लेकिन किसी को अपनी मेहनत का फल नहीं दूंगा। आंदोलन के लिए था। हूं और रहूंगा। ’

वहीं, पार्टी के प्रवक्ता दीपक वाजपेयी ने ट्वीट किया- ‘आस्तीनों में छिपा रखे थे खंजर जिसने, कमीज उतारी तो वो शख्स सामने आया।’

उधर, कपिल मिश्रा को हटाए जाने के पीछे मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर खराब जल प्रबंधन को कारण बताया। हालांकि कपिल ने काफी प्रयास किया फिर भी जल प्रबंधन सही नहीं हो सका है।