विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रधानमंत्री जी, यह सही नहीं है...'; किस बात से खफा हुए अरविंद केजरीवाल

Published: Tue, 29 Oct 2024 09:43 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस आलोचना का ...और पढ़ें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना अब तक लागू न किए जाने पर दिल्ली सरकार का आलोचना की थी। इसके बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का बयान आया है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, 

प्रधान मंत्री जी,

लोगों के स्वास्थ्य के मुद्दे पर गलत बोलना ठीक नहीं है। इस पर राजनीति करना सही नहीं है।

दिल्ली सरकार की योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को पूरा इलाज मुफ्त मिलता है चाहे कितने रुपए लगें। पांच रुपये की गोली से लेकर चाहे एक करोड़ का इलाज हो, दिल्ली सरकार हर व्यक्ति का पूरा इलाज मुफ्त करवाती है। अगर आप कहेंगे तो इसका लाभ उठाने वाले लाखों लोगों के नाम मैं आपको भेज दूंगा।

क्या आयुष्मान भारत योजना से लोगों को लाभ हुआ? CAG (कैग) को आयुष्मान भारत योजना में कई गड़बड़ियां मिलीं। जिन राज्यों में आयुष्मान योजना लागू है, उन राज्यों में आज तक मैं एक भी व्यक्ति से नहीं मिला, जिसका आयुष्मान भारत में इलाज हुआ हो। मेरी आपसे विनती है कि आप दिल्ली के मॉडल का अध्ययन करें और आयुष्मान भारत योजना की जगह दिल्ली मॉडल को पूरे भारतवर्ष में लागू करें जिस से लोगों का जमीन पर फायदा हो।

पीएम मोदी ने क्या कहा

29 अक्टूबर को 9वें आयुर्वेद दिवस  (Ayurved Diwas)के अवसर पर दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद संबोधित में पीएम मोदी ने कहा, मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपकी सहायता नहीं कर पाऊंगा, ​क्योंकि अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Scheme) से जुड़ नहीं रही है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने दिल्ली और बंगाल के बुजुर्गों से क्यों मांगी माफी? प्रधानमंत्री ने वजह भी खुद बताई

पहले इलाज के लिए बिक जाती थी जमीन

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब इलाज के लिए लोगों के घर, जमीनें, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़कर रख देती थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।