Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जेल से चलाएं दिल्ली की सरकार या इस्तीफा दें', अरविंद केजरीवाल जनता से करेंगे रायशुमारी

    By Sonu SumanEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:02 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दिल्ली की जनता के पास जाएं और ...और पढ़ें

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    एजेंसी, नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए अपने कार्यकर्ताओं से जमीन पर उतरकर काम करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- वे दिल्ली में हर घर में जाएं और लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं और सुनिश्चित करें कि उन्हें सफलता न मिले। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें यहां एक भी सीट नहीं मिलेगी।

    केजरीवाल ने कहा कि वे हर घर में लोगों से पूछें कि क्या वे चाहते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होने की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा- मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसने 49 दिनों तक पद पर रहने के बाद भी बिना किसी के कहने पर इस्तीफा दे दिया था।

    कई नेताओं को निशाने पर लेगी बीजेपी

    उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे चार नेता आज जेल में हैं। वे हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। जेल जाने से मत डरिए। अगर संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज पार्टी छोड़ देंगे, तो वे 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी अभियान को पटरी पर लाने के लिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं को निशाने पर लेने की योजना बनाई है।

    ये भी पढ़ेंः मौत का खेल: 5000 में हर तरह की सर्जरी का झांसा, AIIMS से लेकर निजी अस्पतालों तक फैला डॉ. नीरज का मकड़जाल; एक फोटो से भंडाफोड़

    अब सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस से पीछेः केजरीवाल

    उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले मुझे जेल में डालने की योजना बना रहे हैं, ताकि हम आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सके। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी कुछ ऐसी ही योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि आप ने बहुत ही कम समय राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया। हमने कई दलों को पीछे छोड़ दिया और अब सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस से ही पीछे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली के इस इलाके में लोगों को घर खाली करने का नोटिस, परिवारवालों में बेचैनी; कई डिप्रेशन में...