Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एशियाई खेल: दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत पदक, पहले भी बढ़ा चुके है मान

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 08:29 AM (IST)

    चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में तीरंदाजी की कंपाउंड व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में दिल्ली स्थित मॉडल टाउन के रहने वाले अभिषेक वर्मा ने रज ...और पढ़ें

    एशियाई खेल: दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत पदक।
    एशियाई खेल: दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत पदक।

    HighLights

    1. दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने जीता रजत पदक
    2. अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं अभिषेक

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में तीरंदाजी की कंपाउंड व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में दिल्ली स्थित मॉडल टाउन के रहने वाले अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीत लिया है, जबकि इसी प्रतिस्पर्धा में ओजस देवताले ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 

    अर्जुन अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

    बता दें कि 33 वर्षीय भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा को साल 2014 में निवर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। अभिषेक ने एशियाई खेलों में तीसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले भी कई पदक जीत कर उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

    यह भी पढ़ें: Delhi News: पुलिस ने युवक को बेवजह किया परेशान तो HC ने लिया आड़े हाथ, अब पीड़ित को दिया जाएगा इतना मुआवजा

    • इंचियोन 2014 एशियाई खेलों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था
    • 2018 के एशियाई खेलों में कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक जीता था।
    • 2023 में तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन की पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था
    • 2022 में पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप में कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था
    • 2021 में 22 वीं एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
    • 2015 में पोलैंड के राक्ला में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज तीन में कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

    यह भी पढ़ें: ड्रग डिपार्टमेंट ने सीज की कफ सिरप की 152 पेटियां, यूपी-बिहार में बड़े पैमाने पर हो रही है सिरप की तस्करी