Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salil Kapoor: सलिल कपूर की भाभी ने भी इसी घर में मौत को लगाया था गले, सुसाइड नोट में लिखा था- ख्याल रखना

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:51 PM (GMT+05:30)

    Atlus Cycle Ex President Suicide एटलस साइकिल कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पर अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन ...और पढ़ें

    सलिल कपूर की भाभी ने भी इसी घर में मौत को लगाया था गले।
    सलिल कपूर की भाभी ने भी इसी घर में मौत को लगाया था गले।

    HighLights

    1. एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने की आत्महत्या।
    2. साढ़े चार साल पहले भाभी नताशा कपूर ने भी लगाई थी फांसी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने मंगलवार को अपने घर आत्महत्या कर ली। साढ़े चार वर्ष पहले भी सलिल कपूर की भाभी ने भी उसी जगह आत्महत्या की थी, जहां आज यह घटना हुई है। सलिल ने लुटियंस दिल्ली के तुगलक रोड स्थित अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की थी। दोनों का शव घर में मंदिर के पास से बरामद हुआ।

    एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने मंगलवार दोपहर लुटियंस दिल्ली के तुगलक रोड स्थित अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

    पुलिस के अनुसार, सलिल कपूर अपने तीन मंजिला घर के भूतल पर मृत पाए गए। सुसाइड नोट छोड़ते हुए उन्होंने पांच लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है, आरोप लगाया कि वो लोग उन्हें प्रताड़ित करते थे। पुलिस इनका नाम नहीं बता रही है।

    भाभी ने जनवरी 2020 में की थी आत्महत्या

    साइकिल कंपनी एटलस के ज्वाइंट वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) संजय कपूर की पत्नी और सलिल कपूर की भाभी नताशा कपूर (57) ने भी इसी घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट छोड़ते हुए उन्होंने लिखा कि ‘वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं थीं। कुछ बात ऐसी हैं जो नहीं बता सकतीं। बच्चों का ख्याल रखना।’ उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बताई थी।

    बेटे सिद्धांत ने उस दौरान पुलिस को बताया कि उसने मां के मोबाइल पर कई बार फोन किया था। वह दोपहर के भोजन के लिए डाइनिंग हॉल में आने के लिए बुला रहे थे। जब वह उनके कमरे के पास गए, तो दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। कमरे में उनका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

    खबरें और भी

    साढ़े चाल साल बाद उसी घर में फिर आत्महत्या

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सलिल कपूर के मैनेजर को उनका शव घर के अंदर पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ मिला। उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सलिल परिवार व मैनेजर के साथ तुगलक स्थित अपने घर में रह रहे थे। उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी अलग रहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Atlas साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने घर के मंदिर में खुद को मारी गोली, मौत; इस हालत में मिली लाश

    घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और उन्होंने फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर फिंगरप्रिंट निकालने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    2015 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 2015 में दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कपूर को गिरफ्तार किया था। उन पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।