Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपित ने गवाह पर सूए से किया जानलेवा हमला, बदमाश के चेहरे से जैसे ही हटा नकाब...

    By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 05:07 PM (IST)

    Delhi Crime news नंद नगरी इलाके में जेल से जमानत पर बाहर आए एक शख्स ने गवाह पर सुए से हमला कर दिया। वारदात के वक्त पीड़ित मार्केट से अपने घर लौट रहा ...और पढ़ें

    आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फोटो जागरण
    आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फोटो जागरण

    HighLights

    1. -गवाह के पिता की हत्या के मामले में जेल में बंद था आरोपित
    2. -आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Crime news:  नंद नगरी इलाके में जेल से जमानत पर बाहर आए एक शख्स ने गवाह पर सुए से हमला कर दिया। वारदात के वक्त पीड़ित मार्केट से अपने घर लौट रहा था। घायल हालत में अनिल वर्मा को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी शिकायत पर नंद नगरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी की है। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    जानें पूरा मामला

    अनिल वर्मा अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता है। वर्ष 2019 में राजेश जायसवाल नाम के शख्स ने उसके पिता की हत्या की थी। वह इस केस में गवाह है। वह नंद नगरी मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए गए थे। वह मोटरसाइकिल से सामान लेकर घर लौट रहे थे।

    रास्ते में एक नकाबपोश बदमाश ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इतने में नकाबपोश ने सुआ निकालकर उनके पेट में घोंपने की कोशिश की। पीड़ित ने बीच में अपना हाथ अड़ा दिया। बाद में आरोपित ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया, इस बीच आरोपित के चेहरे पर बंधा कपड़ा भी हट गया। आरोपित ने उनके कूल्हे पर सूए से हमला कर दिया। वारदात के बाद फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- G20 Summit: दिल्ली मेट्रो से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए नई सूचना, टर्मिनल-1 से जुड़ी है जानकारी

    ईंट से वकील पर किया हमला

    नंद नगरी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने रंजिश में ईंट से वकील पर हमला कर दिया। घायल हालत में कुमार को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्तिक राजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी की है।

    खबरें और भी

    पीड़ित अपने परिवार के साथ ताहिरपुर में रहते हैं। कार्तिक भी उन्हीं के इलाके में रहता है। पीड़ित का आरोप है कि कार्तिक उनसे रंजिश रखता है। वह धर्मशाला के पास बैठे थे, उसी दौरान उनपर ईंट से हमला कर दिया।

    रिपोर्ट इनपुट- शुजाउद्दीन

    यह भी पढ़ें- कल सोमवार को कितने बजे से चलेगी Delhi Metro? यहां जानिए ताजा अपडेट, जी-20 के चलते बदली गई थी टाइमिंग