Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: द्वारका में निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत ढहने से एक की मौत, आठ लोग घायल

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:56 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां एक निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ...और पढ़ें

    द्वारका में निर्माणाधीन अस्पताल की बेसमेंट गिरने से एक शख्स की मौत।
    द्वारका में निर्माणाधीन अस्पताल की बेसमेंट गिरने से एक शख्स की मौत।

    एएनआई, नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 12 में एक अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। मृतक महिला बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सूचित किया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है। 

    बता दें, इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में 22 जुलाई तड़के चार मंजिला इमारत का एक खंभा गिर गया और एक अन्य खंभा टूट गया। इसके बाद करीब दस लोगों को अपने घर खाली करने पड़े थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जब उन्होंने विस्फोट जैसी आवाज सुनी थे। इसके बाद वे अपने घरों से बाहर निकले और पाया कि इमारत का खंभा गिर गया है।