यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JLN में बंगाल के नेता विपक्ष व BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने छात्रों को किया सम्बोधित, बोले- बदली जा रही डेमोग्राफी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शनिवार रात बंगाल के नेता विपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने छात्रों को सम्बोधित किया। अधिकारी ने कहा कि बंगाल की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शनिवार रात बंगाल के नेता विपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने छात्रों को सम्बोधित किया। अधिकारी ने कहा कि बंगाल की डेमोग्राफी सोनियोजन से ममता सरकार बदल रही है।
ममता बनर्जी पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र का मतलब लोगों के लिए लोगों द्वारा और लोगों का है लेकिन ममता बनर्जी पार्टी के लिए पार्टी द्वारा पार्टी का लोकतंत्र को इस तरह बना रही हैं।
2021 के बाद बंगाल देश एकमात्र ऐसी जगह जहां चुनाव के बाद हिंसा हुई है। टीएमसी के कार्यकर्ता जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सरस्वती पूजा भी नहीं करने देते।