यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये लोग टाइम वेस्ट, राहुल गांधी और खरगे जहां रहते हैं, वहां...'; पंजाब CM भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। मान ने क ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस टाइम वेस्ट है, इनका जीरो का रिकॉर्ड कायम रहेगा - भगवंत मान।
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांधी नगर और घोंडा विधानसभा में आप प्रत्याशियों के लिए किया रोड शो।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को गांधी नगर और घोंडा विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। मान ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टाइम वेस्ट है। इनका जीरो का रिकॉर्ड इस बार भी कायम रहेगा।
इनके नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खडगे जहां रहते हैं, वहां के विधायक अरविंद केजरीवाल हैं। इन नेताओं के माली, रसोइये भी इनको वोट नहीं देते होंगे। वहीं भाजपा गली-गलौज वाली पार्टी है। इनके नेता गाली देते हैं, क्योंकि उनको बोलना ही नहीं आता।
आरोप लगाया कि भाजपा के प्रवेश वर्मा जूते, कैश, जैकेट और सोने की चेन सरेआम बांट रहे हैं। इनको लगता है ये लोगों को खरीद लेंगे, लेकिन दिल्ली के लोग स्याने हैं, इन्हें खरीदा नहीं जा सकता। मोदी दूसरों को आप-दा कहते हैं, वह अपना ध्यान दें। भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। विकास की बात नहीं करती।
भगवंत मान ने कहा कि आप काम की राजनीति करती है। दिल्ली में हमारी पार्टी ने स्कूलों की कायापलट कर दी। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कर दीं। बिजली-पानी मुफ्त कर दिया। महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री कर दी। एक दीये से ही दूसरे दीये को ज्योत मिलती है।
खबरें और भी
यही काम आप ने पंजाब में कर दिया। वहां 850 मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए। 50 हजार युवाओं को नौकरियां दीं। ऐसे में उनको चुनें तो आपके दुख दर्द को समझे। पांच फरवरी को फैसला करना है कि अगले पांच साल के लिए आपके परिवार और बच्चों की किस्मत किसके हाथ में हो।
बाबरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे आप के प्रदेश संयोजक एवं निवर्तमान विधायक गोपाल राय ने नंद नगरी स्थित उत्तर पूर्वी जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन किया। राय ने कहा कि बाबरपुर के लोगों ने दो बार भरोसा कर उनको जिताया है। पूरा भरोसा है कि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए लोग फिर से उनको मौका देंगे।
भाजपा से मुकाबले के प्रश्न पर राय ने कहा कि भाजपा के पास चेहर, नीति और नीयत नहीं है। इनके नेता गाली गलौज पर उतर आए हैं। इनके पास कोई विजन नहीं है। लोग सब देख रहे हैं कि कौन काम करने वाला है और कौन केवल बातें करने वाला।