विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raja Bhaiya Divorce Case: भानवी सिंह ने पति राजा भैया से मांगा गुजारा भत्ता, दिल्ली कोर्ट में दायर की याचिका

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 18 Oct 2023 01:40 AM (IST)

साकेत कोर्ट में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के तलाक मामले ...और पढ़ें

भानवी सिंह ने पति राजा भैया से मांगा गुजारा भत्ता, दिल्ली की अदालत में दायर की याचिका
भानवी सिंह ने पति राजा भैया से मांगा गुजारा भत्ता, दिल्ली की अदालत में दायर की याचिका

HighLights

  1. भानवी सिंह ने की गुजारा भत्ता के मांग वाली याचिका दाखिल, तीन नवबंर को होगी सुनवाई।
  2. पत्नी भानवी सिंह के पक्ष में गवाही देने के लिए विधायक के पिता भी पहुंचे।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। साकेत कोर्ट में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के तलाक मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान रघुराज की पत्नी भानवी सिंह के पक्ष में गवाही देने के लिए विधायक के पिता राजा उदय प्रताप सिंह भी पहुंचे।

हालांकि राजा भैया के वकील की आपत्ति के बाद उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका। साथ ही भानवी सिंह ने कोर्ट में गुजारा भत्ता की मांग वाली याचिका भी दाखिल की है।

जवाब दाखिल करने को दी तारीख

कोर्ट ने इन दोनों मामलों में रघुराज के वकील को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट ने तीन नवंबर की तारीख दी है। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की अदालत में भानवी सिंह की ओर से गुजारा भत्ता की मांग वाली याचिका दाखिल की गई थी।

आगे क्या हुआ?

वहीं, राजा भैया के वकील ने राजा उदय प्रताप सिंह की गवाही दर्ज करवाने से भी इनकार कर दिया। इसको देखते हुए अदालत ने गुजारा भत्ता की मांग वाली याचिका के साथ ही राजा भैया के पिता की गवाही न दर्ज कराने पर भी जवाब दाखिल करने को कहा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में यातायात की स्थिति बद से बदतर, HC ने ट्रैफिक पुलिस से पूछा- यातायत सुगम बनाने को क्या कदम उठाए?

रघुराज के वकील की ओर से उक्त दोनों मामलों में तीन नवंबर को जवाब दाखिल किया जाएगा। इस दौरान भानवी के वकील ने मामले को मीडिया ट्रायल से बचाने के लिए सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया। इस पर रघुराज के वकील ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।