विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह गजब! अब 'गन्ने के रस' से चलेंगे वाहन, इथेनॉल करेगा कमाल; Auto Expo में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा

By Jagran NewsEdited By: Kapil Kumar
Published: Wed, 22 Jan 2025 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:27 PM (IST)

Auto Expo 2025 वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 ने संकेत दे ...और पढ़ें

ऑटो एक्सपो 2025 ने गन्ने के रस से वाहन चलने के संकेत दिए हैं। जागरण फोटो
ऑटो एक्सपो 2025 ने गन्ने के रस से वाहन चलने के संकेत दिए हैं। जागरण फोटो

HighLights

  1. अब भारत में 'गन्ने के रस' से चलेंगे वाहन।
  2. पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रिक वाहन हो जाएंगे बीते जमाने की बात।
  3. आने वाला कल गन्ने के रस से बनने वाले इथेनॉल ईंधन का होगा

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 ने इस बात के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रिक वाहन बीते जमाने की बात होने जा रहे हैं। भविष्य गन्ने के रस से बनने वाले इथेनॉल ईंधन (फ्लेक्स फ्यूल) वाहन का है। अब इथेनॉल युक्त ई-85 ईंधन में पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होगी। आवश्यकता हुई भी तो पेट्रोल की जगह सीएनजी का प्रयोग किया जा सकता है।

फ्लेक्स फ्यूल आधारित हुंडई क्रेटा को किया लॉन्च 

(नई दिल्ली भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित कार। ध्रुव कुमार)

इसी को ध्यान में रखते हुए ऑटो एक्सपो में दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारतीय सड़कों को ध्यान में रख फ्लेक्स फ्यूल आधारित हुंडई क्रेटा को लॉन्च किया। अभी तक इथेनॉल युक्त ई-5, ई-10 और ई-20 आधारित इथेनॉल वाहन ही उपलब्ध थे। इथेनॉल युक्त ई-5, ई-10 और ई-20 ईंधन में इथेनॉल के मात्रा कम और पेट्रोल की मात्रा अधिक होती है।

हुंडई क्रेटा के इंजन इस तरह डिजाइन किया गया

(कोई कार पार्किंग नहीं, ये तो कारों को मेला है। भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में विभिन्न प्रकार की कारों को देखने के लिए जुटी दर्शकों की भीड़ का एक नजारा। ध्रुव कुमार)

फ्लेक्स फ्यूल आधारित हुंडई क्रेटा के इंजन इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह केवल इथेनॉल पर भी चलने में सक्षम है। दावा है कि इससे पहले फ्लेक्स फ्यूल आधारित जो भी वाहन बाजार में हैं, वह ई-20 फ्लेक्स फ्यूल आधारित हैं। यह पहली बार है कि देश में सौ प्रतिशत इथेनाल पर चलने वाली कार को प्रदर्शित किया गया है।

फ्लेक्स-फ्यूल माडल वैगन-आर कार पेश कर चुकी मारुति सुजुकी

(नई दिल्ली-भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित कार। ध्रुव कुमार)

इससे पहले जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने कोरोला अल्टिस हाइब्रिड कार और 2023 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने फ्लेक्स- फ्यूल माडल वैगन-आर कार पेश कर चुकी है। हुंडई की इस कार को मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अरबन क्रूजर हायडर, टाटा नेक्सन और हैरियर आदि वाहनों से कड़ी टक्कर मिलेगी। यह स्थिति इस बात की द्योतक है कि जल्द ही देश में फ्लेक्स फ्यूल ई-85 आधारित वाहनों की भरमार होने जा रही है।

सिर्फ इंजन में ही बदलाव किया

(गन्ने के रस 'इथेनॉल' चलने वाली हुंडई की क्रेटा कार। जागरण)

हुंडई ने फ्लेक्स फ्यूल आधारित मिड साइज एसयूवी क्रेटा को पेश करते हुए इस सेगमेंट में अपने कदम मजबूती से रखे हैं। माना जा रहा कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। हुंडई ने फ्लेक्स फ्यूल के मिड साइज क्रेटा के सिर्फ इंजन में ही बदलाव किया है, इसकी लंबाई-चौड़ाई-ऊंचाई और व्हीलबेस आदि में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी ने एक लीटर टर्बो जीडीआई इंजन दिया है।

इंजन का यह बदलाव कार को सौ प्रतिशत इथेनॉल पर चलने में सक्षम बनाता है। इंजन में तीन सिलेंडर और 12 वाल्व लगाए गए हैं, 120 पीएस की पावर वो इंजन की क्षमता 998 सीसी है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है। 17 इंच के अलाय व्हील वाले दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

क्या होता है इथेनॉल

इथेनॉल अल्कोहल आधारित ईंधन होता है, इसे मुख्य रूप से गन्ने से बनाया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों जैसे मक्का, सड़े हुए आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- JSW MG मोटर्स इस साल लॉन्‍च करेगी तीन लग्‍जरी Cars and SUV, जानें कब कौन सी गाड़ी हो सकती है लॉन्‍च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।