विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP चुनाव : सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा पर राजनाथ सिंह के बेटे का नाम !

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 07:53 PM (IST)

चर्चा है कि पंकज सिंह के चुनाव लड़ने की स्थिति में गाजियाबाद सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा और मुरादनगर सीट पर वैश्य उम्मीदवार को।

UP चुनाव : सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा पर राजनाथ सिंह के बेटे का नाम !
UP चुनाव : सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा पर राजनाथ सिंह के बेटे का नाम !

गाजियाबाद (शोभित शर्मा)। भाजपा में गाजियाबाद, मुरादनगर सीट पर दावेदारों की निगाहें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह पर टिकी हुई हैं। साहिबाबाद सीट पर पंकज सिंह के चुनाव लड़ने की स्थिति में गाजियाबाद सीट से ब्राह्मण और मुरादनगर सीट पर वैश्य बिरादरी के दावेदार को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

साहिबाबाद से पंकज सिंह के आने या न आने पर इन दोनों विधानसभा सीटों पर संभावित दावेदारों का गणित टिका हुआ है। चर्चा है कि पंकज सिंह के चुनाव लड़ने की स्थिति में गाजियाबाद सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा और मुरादनगर सीट पर वैश्य उम्मीदवार को।

ऐसे में त्यागी समाज से टिकट के दावेदारों का दांव भी फेल हो सकता है। पार्टी की संसदीय कमेटी में गाजियाबाद सीट से ब्राह्मण दावेदार के तौर पर केके शुक्ला का नाम प्रमुखता पर है, जबकि वैश्य उम्मीदवारों में अतुल गर्ग और दिनेश गोयल के नाम की चर्चा है।

वैश्य को न लड़ाए जाने की स्थिति में पंजाबी ब्राह्मण व ओज के राष्ट्रीय कवि कृष्णमित्र के पुत्र हिमांशु लव का नाम भी चर्चा में है। शहर में ब्राह्मण व पंजाबी मतदाता बड़ी संख्या में हैं। मुरादनगर सीट पर त्यागी समाज से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत त्यागी का नाम प्रमुखता से चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।