विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में दीवाली पर BJP को बड़ा झटका, दिग्गज नेता और तीन बार के MLA ने थामा AAP का दामन

Published: Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2024 03:14 PM (IST)

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी ...और पढ़ें

बीजेपी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा आप का दामन।
बीजेपी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा आप का दामन।

HighLights

  1. बीजेपी से तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा AAP का दामन
  2. ब्रह्म सिंह तंवर दो बार छतरपुर और एक बार महरौली के विधायक रहे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में दीवाली पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया।  तीन बार पार्षद भी रह चुके तंवर अपनी पूरी टीम के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। इस दौरान MLA व PAC के सदस्य दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी BJP छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आज आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की AAP सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

ब्रह्म सिंह तंवर जी का दिल्ली के विकास में अहम योगदान: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से वह कई तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा करते रहे हैं। कभी सरकार के अंदर तो कभी सरकार के बाहर से वह अलग-अलग तरीके से वह जनता की सेवा में जुटे रहे हैं। वह दो बार छतरपुर के विधायक रहे और एक बार महरौली के एरिया के विधायक रहे। उनका दिल्ली के विकास में अहम  योगदान रहा है। वह बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह हम सब के लिए खुशी की बात है। 

'तंवर जी के आने से हमारा परिवार बढ़ा और अधिक ताकतवर हुए'

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 10-13 साल पुरानी पार्टी है, लेकिन जिस तरह से पहले दिल्ली में और अब पंजाब में जिस तरह से हमारी सरकार बनी। इससे प्रभावित होकर हमारा परिवार आगे बढ़ता जा रहा है। अच्छे-अच्छे लोग आप में शामिल हो रहे हैं। मैं ब्रह्म सिंह तंवर जी और उनके लोगों का हम स्वागत करते हैं। उनके आने से हमारी पार्टी को ताकत मिलेगी। उम्मीद है कि उनके आने से दिल्ली का और अधिक विकास हम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के हेड कोच Gautam Gambhir को मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में आरोप मुक्त; नए सिरे से होगी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।