विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Chunav: यमुना की सफाई पर केजरीवाल से पूछे चार सवाल, BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने चिट्ठी लिखकर मांगा जवाब

Updated: Thu, 23 Jan 2025 01:50 PM (IST)

बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल से यमुना सफाई को लेकर चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि 2015-2024 के दौरान यमुना नदी को साफ करने ...और पढ़ें

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल से चार सवाल पूछे हैं। फाइल फोटो
भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल से चार सवाल पूछे हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी।
  2. प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल से चार सवाल पूछे।
  3. यमुना की सफाई को लेकर पूछे गए हैं चारों सवाल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिठ्ठी लिखकर कई सवालों के जवाब पूछे हैं।

प्रवेश वर्मा ने पूछे ये चार सवाल 

1. यमुना नदी की सफाई पर खर्च:

2015-2024 के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने खजाने से कितना बजट खर्च किया? इसके सभी व्यय की सही-सही जानकारी विवरण सहित सार्वजनिक की जाए।

2. मुख्यमंत्री के आदेश:

क्या यमुना नदी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोई आदेश जारी किए थे? यदि हां, तो उनके विवरण की प्रति जनता के साथ साझा की जाए।

3. सफाई की प्रगति:

दिल्ली में यमुना नदी के कितने किलोमीटर क्षेत्र को साफ किया गया है और अब भी कितने किलोमीटर गंदा है? इस पर कार्रवाई का पूरा विवरण दिया जाए।

4. जवाबदेही का सवाल:

जनता को यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि इतने वर्षों में यमुना नदी की स्थिति सुधारने में सरकार विफल क्यों रही, जबकि वादे बड़े-बड़े किए गए थे।

बीजेपी प्रत्याशी प्रेवश वर्मा द्वारा ये चार सवाल अरविंद केजरीवाल से सीधे तौर पर पूछे गए हैं।

यह भी पढ़ें- मर्सिडीज कार खरीदकर बुरा फंसा जुनैद साबिर, सच्चाई जान उड़े होश; अब काट रहा थाने के चक्कर