विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: सीएम केजरीवाल ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा- तोड़ दिए भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड्स

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Mon, 14 Aug 2023 07:29 PM (IST)

द्वारका एक्सप्रेस-वे पर कैग (CAG) की चौंकाने वाली रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ...और पढ़ें

सीएम केजरीवाल ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा- तोड़ दिए भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड्स
सीएम केजरीवाल ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा- तोड़ दिए भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली, पीटीआई। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर कैग (CAG) की चौंकाने वाली रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में द्वारका एक्सप्रेस-वे की निर्माण में आई लागत को 'बहुत ज्यादा' बताया गया है।

पीटीआई के अनुसार, 'भारतमाला परियोजना' राजमार्ग परियोजनाओं के चरण-1 के कार्यान्वयन पर कैग ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई, NHAI) ने द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा हिस्से पर एक एलिवेटेड कैरिजवे की निर्माण लागत 18.2 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 251 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर कर दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट लिखा, भाजपा सरकार ने 75 वर्षों के भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का फोटो शेयर किया था।