यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heavy Rain: बारिश ने खोली आप सरकार की पोल, जलभराव में नाव चलाते नजर आए BJP पार्षद; दिया ये बड़ा बयान
दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने PWD की खोल दी है। बारिश होने से कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। वहीं बीजेपी पार्षद ने भारी जलभराव के बीच हवा वाली ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। वहीं भाजपा पार्षद ने भीषण जलभराव के बीच हवा वानी नाव चलाकर आप सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच हवा वाली नाव चलाई।
एनएच-9 की है यह तस्वीर
समाचार एजेंसी एएनआई पर देखा गया कि NH-9 इलाके में भारी जलभराव के बीच बीजेपी पार्षद ने पानी में हवा वाली नाव चलाई।
भाजपा पार्षद ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है। विनोद नगर जलमग्न हो गया है।
Delhi Heavy Rain: भाजपा पार्षद रवि नेगी ने एनएच-नौ की सर्विस रोड पर बाथ टब को नाव बनाकर चलाया। pic.twitter.com/2YiFQv7pWx
— मोनू कुमार (@monu_kumar22) June 28, 2024