Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP का आरोप: 'राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता की शर्ट फाड़ी और प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ा'

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Sat, 06 Aug 2022 06:21 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। महंगाई बेरोजगारी जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और क ...और पढ़ें

    'राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता की शर्ट फाड़ी और प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ा'
    'राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता की शर्ट फाड़ी और प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ा'

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध किया। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी एकजुट हो गए।

    इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, हरीश रावत, अविनाश पांडे, दीपेंद्र हुड्डा और अजय माकन समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर सड़कों पर निकले तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से नेताओं की खूब झड़प हुई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उनके कुछ नेताओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की गई।

    बताया तमाशे की राजनीति

    अब इसी पर भाजपा आईटी विंग के प्रभारी अमित मालवीय (BJP IT Cell Chief Amil Malviya) ने राहुल गांधी की एक फोटो शेयर कर, उन पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के प्रदर्शन को 'तमाशे की राजनीति' करार दिया।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी ने फाड़ी दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट, ताकि...

    अमित मालवीय ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान विजय चौक पर पुलिस के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लिखा "राहुल गांधी ने अपने साथी नेता दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट फाड़ दी, ताकि प्रदर्शन के लिए एक अच्छी फोटो मिल सके और दिल्ली पुलिस को इसके लिए दोषी ठहराया जा सके।"

    प्रियंका गांधी पर भी लगाया आरोप

    अमिल मालवीय ने एक और फोटो शेयर किया है, जिस पर उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा "प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैना प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला पुलिसक्रमी का हाथ मरोड़ दिया और लात मारी। कांग्रेस के नेता शिकायत करते हैं पुलिस उनके साथ मारपीट कर रही है, जबकि स्थिति इसके बिलकुल उलट है।"

    प्रियंका गांधी की भी एक तस्वीर हुआ वायरल

    प्रियंका गांधी की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो दिल्ली पुलिस की महिला कर्मी का हाथ पकड़े हुए दिख रही है। भाजपा के नेशनल प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने ट्वीट कर कहा कि देखिए, प्रियंका गांधी दिल्ली पुलिस की एक महिला अफसर का हाथ कितनी बेरहमी से मरोड़ रही हैं। पहले कांग्रेस के लोग अधिकारियों पर थूक भी चुके हैं, उनके कॉलर पकड़ चुके हैं और उनके साथ मारपीट भी कर चुके हैं।

    केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास घेरने के लिए निकलीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी सड़क पर ही घरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया।