विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Third List: पांच बार के विधायक ने दिखाए बगावती तेवर तो BJP ने दी नई सीट, अब यहां से लड़ेंगे मोहन सिंह बिष्ट

Published: Sun, 12 Jan 2025 03:59 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2025 09:37 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें मुस्तफाबाद सीट से विधायक मोहन सिंह ...और पढ़ें

मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट को उतारा गया।
मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट को उतारा गया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट दिया गया था। अब बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी कर उन्हें मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

बता दें, करावल नगर विधानसभा से बिष्ट भाजपा के पांच बार के विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनका टिकट काटकर इस सीट से कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। बिष्ट टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

मेरे लिए मुस्तफाबाद कोई नई जगह नहीं: मोहन सिंह बिष्ट

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है। वर्ष 2008 में मुस्तफाबाद सीट बनी थी। इससे पहले मुस्तफाबाद का इलाका करावल नगर विधानसभा सीट में आता था। उन्होंने दावा किया कि उनके लिए मुस्तफाबाद कोई नई जगह नहीं है। वह यहां से चुनाव जीतेंगे। उनसे सवाल किया गया कपिल मिश्रा और उनके बीच काफी मतभेद है। इसपर बिष्ट ने कहा मतभेद स्वाभाविक है। वह पांच बार करावल नगर से विधायक रहे, यहां के लोग उनसे जुड़े हैं। उन लोगों को छोड़कर उन्हें दूसरी सीट पर जाना पड़ रहा है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने की दी थी धमकी

इससे पहले, मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि वह करावल नगर सीट से ही निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बिष्ट ने कहा, "भाजपा सोचती है कि वे किसी को भी मैदान में उतारेंगे और वह जीत जाएगा। यह एक बड़ी गलती है। बुराड़ी, करावल नगर, घोंडा, सीलमपुर, गोकलपुरी और नंद नगरी सीटों पर क्या होगा, यह तो समय ही बताएगा। मैं किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करूंगा।"

मोहन सिंह बिष्ट को हरा चुके हैं कपिल मिश्रा

वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उन्होंने मोहन सिंह बिष्ट को हरा दिया था। इसके बाद कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में चले गए। वर्ष 2020 में उत्तर पूर्वी जिले में सीएए को लेकर हुए दंगे हुए। उस वक्त कपिल मिश्रा हिंदूवादी नेता के रूप में उभरे। इस बार आम आदमी पार्टी ने मनोज त्यागी और कांग्रेस ने डॉ. पीके मिश्रा को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपये, दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी गारंटी जारी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।