Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की दीवार लेखन अभियान की शुरुआत, कहा- देश में स्थिरता और स्थिर सरकार की आवश्यकता

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 02:49 PM (IST)

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को लोधी कॉलोनी स्थित मेहरचंद मार्केट से दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की है। जेपी नड्डा ने अभियान की शुरूआत करते हुए दीवार प ...और पढ़ें

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की दीवार लेखन अभियान की शुरुआत
    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की दीवार लेखन अभियान की शुरुआत

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में स्थिरता और स्थिर सरकार की आवश्यकता है। इसलिए भाजपा अपने दीवार लेखन अभियान के माध्यम से देशवासियों से अपील कर रही है कि एक बार फिर मोदी सरकार।

    मेहरचंद मार्केट से अभियान की शुरुआत

    इसी स्लोगन के साथ अभियान की शुरूआत की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को लोधी कॉलोनी स्थित मेहरचंद मार्केट से दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की है। जेपी नड्डा ने अभियान की शुरूआत करते हुए दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया।

    अभियान का स्लोगन एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा। उन्होंने कहा कि देशभर में आज से हमारा दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू हो गया है। जेपी नड्डा ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आत्मसात कर इसे सफल बनाएं।

    देश में स्थिरता के साथ विकास हो- नड्डा

    उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से हमारी भारत की जनता से अपील है कि वर्ष 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने। ताकि देश में स्थिरता के साथ विकास हो। देश में समावेश करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आगे ले जाएं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2014 और 2019 में भरपूर आशीर्वाद दिया था। पिछले 10 साल में देश में विकास के नए आयाम शुरू हुए। भारत ने दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए छलांग लगाई। इसी छलांग को तीव्र गति से आगे ले जाना है।