Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली चुनाव के लिए आई BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा; देखें पूरी सूची

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 01:26 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ ...और पढ़ें

    दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी।
    दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी।

    HighLights

    1. पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बीजेपी ने शनिवार को पहली सूची जारी की
    2. पहली सूची में 29 उम्मीदवार, एक मौजूदा विधायक अनिल वाजपेयी का टिकट कटा
    3. आप के बागी कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद कुमार को मैदान में उतारा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा गया है। वहीं कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।

    बता दें, बीजेपी की पहली सूची का लंबे समय से इंतजार था। आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दिया था। वहीं कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है जिसमें 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित और बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को जबकि कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है।

    बीजेपी ने पहली लिस्ट में एक मौजूदा विधायक का टिकट काटा

    बीजेपी ने इस सूची में एक मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया। पार्टी ने गांधी नगर सीट से मौजूदा विधायक अनिल वाजपेयी की जगह अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा उम्मीदवार होंगे। वहीं, मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    बीजेपी के 29 उम्मीदवारों की लिस्ट

    क्रमांक सीट उम्मीदवार
    1. आदर्श नगर राजकुमार भाटिया
    2. बादली दीपक चौधरी
    3. रिठाला कुलवंत राणा
    4. नांगलोई जाट मनोज शौकीन
    5. मंगोलपुरी (अजा) राजकुमार चौहान
    6. रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
    7. शालीमार बाग रेखा गुप्ता
    8. मॉडल टाउन अशोक गोयल
    9. करोलबाग (अजा) दुष्यंत गौतम
    10. पटेल नगर (अजा) राजकुमार आनंद
    11. राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा
    12. जनकपुरी आशीष सूद
    13. बिजवासन कैलाश गहलोत
    14. नई दिल्ली प्रवेश वर्मा
    15. जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह
    16. मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
    17. आरके पुरम अनिल शर्मा
    18. महरौली गजेंद्र यादव
    19. छत्तरपुर करतार सिंह तंवर
    20. अंबेडकर नगर (अजा) खुशी राम चुनार
    21. कालकाजी रमेश बिधूड़ी
    22. बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
    23. पटपड़गंज रविंद्र सिंह नेगी
    24. विश्वासनगर ओम प्रकाश शर्मा
    25. कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल
    26 गांधीनगर अरविंदर सिंह लवली
    27. सीमापुरी (अजा) कुमारी रिंकु
    28. रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
    29. घोंडा अजय महावर

    यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव के लिए आई कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को टिकट

    खबरें और भी