विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2017: BJP ने जारी की पहली सूची, जानें- किसकी खुली लाटरी

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 17 Jan 2017 12:04 PM (IST)

भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के बेटे अजीत पाल त्यागी को मुरादनगर से मैदान में उतारा है। अजीत पाल गाजियाबाद से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।

यूपी चुनाव 2017: BJP ने जारी की पहली सूची, जानें- किसकी खुली लाटरी
यूपी चुनाव 2017: BJP ने जारी की पहली सूची, जानें- किसकी खुली लाटरी

नई दिल्ली [जेएनएन]। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 403 विधान सभा सीटों में से 149 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे।

पहले चरण में पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिले शामिल हैं। भारत के सबसे बड़े सूबे की चुनावी लड़ाई में भाजपा हर हाल में जीत का प्रयास कर रही है। पार्टी ने पिछले दिनों 'परिवर्तन रैली' में जमकर प्रचार किया है।

भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के बेटे अजीत पाल त्यागी को मुरादनगर से मैदान में उतारा है। अजीत पाल गाजियाबाद से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। अजीत पाल के अलावा मोदीनगर से भाजपा ने डॉ. मंजू शिवाच को टिकट दिया है। जेवर से भाजपा ने ठाकुर धीरेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। फिलहाल नोएडा से प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं हुई है।

स्वामी के विवादित बोल: परीक्षा में फेल हो गए थे नेहरू, 'जेंटलमैन' ने पास कराया

बासपा पहले ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी है। सपा में भीतरी उठा पटक जारी है। कांग्रेस का अखिलेश यादव के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना लगभग तय है। 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगी कि यदि भाजपा को यूपी में 200 से कम सीटें आईं तो इसका साफ मतलब होगा कि 2014 में उसे वोट देने वालों ने इस बार अपना मन बदल लिया।