Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Exit Polls: इन तीन एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत, जानिए AAP और कांग्रेस को कितनी सीटें

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 10:41 PM (GMT+05:30)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Result दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद पहले बुधवार को और अब गुरुवार को भी एग्जिट पोल के नतीजे हैं। आज आए तीनों ए ...और पढ़ें

    Delhi Exit Poll में भाजपा की बन रही भारी बहुमत से सरकार।
    Delhi Exit Poll में भाजपा की बन रही भारी बहुमत से सरकार।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद बुधवार शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल आए। जिसमें करीब 80 फीसदी एग्जिट पोल में पूर्णबहुमत से भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई गई। वहीं पर आज आए तीन एग्जिट पोल में भी भारी बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनती हुई दिखाई जा रही है।

    गुरुवार शाम को जारी टुडेज चाणक्य, एक्सिस माई इंडिया, सीएनएक्स के ताजा आंकड़ों में 1998 के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता की वापसी की भविष्यवाणी की गई है। टुडे चाणक्य ने भाजपा को 51 सीटें दी हैं तो वहीं पर आम आदमी पार्टी को सिर्फ 19 सीटें दी हैं। जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

    वहीं पर एक्सिस माई इंडिया की बात करें तो BJP को 45-55 सीटें मिल सकती हैं। जबकि AAP को 15-25 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है। वहीं पर अगर सीएनएक्स की बात करें तो इसने भाजपा को 49-61 सीटें दी हैं तो वहीं पर आप को 10-19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती है।

    खबरें और भी

    दिल्ली चुनाव को लेकर Poll Diary के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को भारी बुहमत मिल रहा है। सीटों की संख्या की बात करें तो 42 से 50 सीटें मिलती हुई दिख रही है। जबकि इस सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पर कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए Exit Poll में P-Marq के मुताबिक बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल सकती है, वहीं पर आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट आ सकती है।

    वहीं पर WeePriside के एग्जिट पोल की अगर बात करें तो इसने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाया है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं, वहीं पर दूसरी ओर बीजेपी के खाते में 18 से 23 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल मिलने का अनुमान है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे में आम आदमी पार्टी को जोरों का झटका लगा है। Matrize के एग्जिट पोल की बात करें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें वहीं पर बीजेपी को 35 से 40 मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है। आपको बता दें यही एक इकलौता एग्जिट पोल है जहां पर BJP और AAP में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।

    Times Now-JVC के एग्जिट पोल की बात करें तो दिल्ली में बीजेपी को इस बार 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पर आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।

    वहीं पर सबसे अलग Mind Brink के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस बार फिर से सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) को 44 से 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को इस चुनाव में 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पर कांग्रेस को जीरो से एक सीट मिल सकती है।

    DV Research के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में इस बार बीजेपी (BJP) की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 36 से 44 सीटें मिल सकती हैं, वहीं पर अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो 26 से 34 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

    SAS Group के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 38 से 41 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आप को 27 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पर कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।