Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में 'आप' की पोल खोलेगी भाजपा, तैयार है युवाओं की फौज

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 22 Jan 2017 09:05 PM (IST)

    भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से पंजाब में घूम-घूमकर लोगों को बताएंगे कि किस तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्लीवासियों के साथ वादाखिलाफी की है। ...और पढ़ें

    पंजाब में 'आप' की पोल खोलेगी भाजपा, तैयार है युवाओं की फौज
    पंजाब में 'आप' की पोल खोलेगी भाजपा, तैयार है युवाओं की फौज

    नई दिल्ली [जेएनएन]। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की राह मुश्किल करने के लिए न सिर्फ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी मोर्चा संभालेंगे बल्कि युवा कार्यकर्ता भी वहां की गलियों में घूमेंगे। इसके लिए दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) 250 कार्यकर्ताओं की टीम बनाएगी। ये कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से पंजाब में घूम-घूमकर लोगों को बताएंगे कि किस तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्लीवासियों के साथ वादाखिलाफी की है। इसके साथ ही केजरीवाल के दिल्ली से बाहर रहने को भी मुद्दा बनाया जाएगा।

    'आप' नेता दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पंजाब में वोट मांग रहे हैैं। इसलिए भाजपा ने उन्हें जवाब देने के लिए अपने दिल्ली के युवा कार्यकर्ताओं को पंजाब में उतारने का फैसला किया है जो कि लोगों को केजरीवाल सरकार की हकीकत बताएंगे।

    लुटियंस जोन में चोरों का आतंक, घरों के बाहर से गायब हो रही नेम प्लेट

    मनोज तिवारी ने इसके लिए लिए दिल्ली भाजयुमो के नए अध्यक्ष सुनील यादव को 250 कार्यकर्ताओं की ऐसी टीम बनाने को कहा है जो कम से कम एक सप्ताह पंजाब में रहने को तैयार हों। ये कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से पंजाब के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को केजरीवाल व उनकी पार्टी की हकीकत बताएंगे। यादव का कहना है कि एक सप्ताह में कार्यकर्ताओं की टीम तैयार हो जाएगी।

    युवाओं के साथ ही तिवारी भी पंजाब के कई शहरों में भाजपा व अकाली उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अगले कुछ दिनों में पंजाब में उनका चुनावी कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा। तिवारी व युवा कार्यकर्ता पंजाब के लोगों को बताएंगे कि किस तरह से मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्लीवासियों को उनके हाल पर छोड़कर अपने राजनीतिक विस्तार के लिए दिल्ली से बाहर रहते हैं। यदि पंजाब के लोगों ने झांसे में आकर उन्हें वोट दिया तो उन्हें भी दिल्लीवासियों की तरह पछताने के सिवाय कुछ नहीं मिलेगा।

    खबरें और भी

    मनीष सिसोदिया का भाजपा पर फिर हमला, CBI को बता दिया 'तोता मैना'

    भाजपा का कहना है कि केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली को पारदर्शी सरकार देने का वादा किया था, लेकिन आज इनके मंत्री और नेता भ्रष्टाचार के आरोप में फंस रहे हैं। इसी तरह से चुनाव में दिल्लीवासियों से 70 वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। लोगों से पानी माफ व बिजली हाफ का वादा किया था, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। महिला सुरक्षा के लिए भी बड़े-बड़े वादे किए गए थे। दिल्ली की सड़कों के साथ ही बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बसों में मार्शल तैनात करने का वादा किया गया था जो पूरा नहीं हुआ।