Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत की मौत के मामले में एक्शन शुरू, हिरासत में आरोपी महिला

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 02:12 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली कैंट में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया है ज ...और पढ़ें

    वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में आरोपी महिला हिरासत में।
    वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में आरोपी महिला हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    बताया गया कि गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, जांच के दौरान बीएमडब्ल्यू कार चालक गगनदीप कौर (38 वर्ष) पत्नी परीक्षित मक्कड़, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बता दें कि दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। मोटरसाइकिल पर वित्त मंत्रालय में तैनात उपसचिव नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ जनकपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।

    डॉक्टर शकुंतला ने बताया कि 14 सितंबर दोपहर 2 बजे गगनप्रीत कौर और उसके पति परीक्षित यहां एक महिला और उसके पति को सड़क हादसे में घायल होने के बाद लेकर आए। जिसमें घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई थी। नवजीत की पत्नी संदीप कौर की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं, गगनप्रीत और उसके पति को भी चोट लगी थी। जिनका इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों को आज पुलिस अपने साथ लेकर गई है।

    यह भी पढ़ें- BMW की टक्कर से बाइक से घर लौट रहे वित्त मंत्रालय के उपसचिव की मौत, कार चला रही महिला भी घायल

    यह भी पढ़ें- Delhi: रेलिंग तोड़ते हुए आरओबी से रेलवे लाइन पर गिरी कार, खौफनाक सीन देख कांप उठे लोग