विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: 12वीं के स्टूडेंट ने फैलाई थी स्कूलों में बम की अफवाह, पूछताछ के बाद पुलिस ने किया खुलासा

Published: Fri, 10 Jan 2025 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2025 09:46 AM (IST)

दिल्ली के 23 स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि एक छात्र ने ...और पढ़ें

दिल्ली में 10 स्कूलों में बम की सूचना से मचा हड़कंप। फाइल फोटो
दिल्ली में 10 स्कूलों में बम की सूचना से मचा हड़कंप। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में 23 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी।
  2. धमकी वाले ई-मेल बारहवीं के नाबालिग छात्र ने भेजे थे।
  3. प्रायोगिक परीक्षा रद कराना चाहता है आरोपी छात्र।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले एक कॉलेज और 23 स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल बारहवीं के नाबालिग छात्र ने भेजे थे। परीक्षा की तैयारी नहीं होने की वजह से वह प्रायोगिक परीक्षा रद कराना चाहता है।

पहले भी स्कूलों में बम के ईमेल भेजे जाने की घटनाओं को देखकर उसने यह कदम उठाया। पकड़े जाने के बाद आरोपित छात्र की काउंसलिंग कराई जा रही है।

दक्षिणी जिला पुलिस के मुताबिक, उसके साथ कुछ और छात्र शामिल हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। दक्षिणी जिला पुलिस के मुताबिक आरोपित छात्र ने एक कालेज और 23 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने की बात स्वीकार की है।

कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली

आठ जनवरी को लेडी श्रीराम कालेज, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस वसंत विहार, साकेत में एमिटी स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, माडर्न स्कूल, वसंत विहार और कई अन्य स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला था। सूचना के बाद स्कूल परिसर खाली कराए गए। जांच में स्कूलों में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

रोहिणी और पश्चिम विहार में भी छात्रों ने ही दी थी धमकी: बम की धमकी वाले ईमेल बीते वर्ष 29 नवंबर को रोहिणी स्थित दो स्कूलों समेत पश्चिम विहार स्थित एक स्कूल को भी मिले थे। बाद में पुलिस जांच में पता चला कि रोहिणी के दो स्कूलों समेत पश्चिम विहार स्थित एक स्कूल में इस तरह के मेल भेजने वाले इन्हीं स्कूलों के छात्र थे।

परिवार वालों के हवाले कर दिया गया

रोहिणी सेक्टर-13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में आए धमकी भरे ईमेल की रोहिणी जिला साइबर सेल तकनीकी जांच करते हुए इसी स्कूल के सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र और उसकी बहन तक पहुंची थी। पूछताछ में पता चला कि परीक्षा की तैयारी ठीक नहीं होने की वजह से इन लोगों ने स्कूल में धमकी भरे ई-मेल भेजे थे। जांच के बाद बच्चों को सख्त निर्देश के बाद उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।

बम से उड़ाने की मिली थी धमकी 

वहीं, रोहिणी स्थित दिल्ली सिटी स्कूल में भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी भी जांच में इसी स्कूल के एक छात्र को पुलिस ने पकड़ा। दिसंबर में 44 स्कूलों को मिली थी धमकी: स्कूलों में बम की धमकियों का सिलसिला मई 2024 से शुरू हुआ। तब से अब तक 50 से अधिक बम धमकी वाले ईमेल ने न केवल स्कूलों को बल्कि दिल्ली में अस्पतालों, हवाई अड्डों और एयरलाइन कंपनियों को भी मिल चुके हैं।

44 स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ई-मेल 

बताया गया कि बीते साल नौ दिसंबर से शुरू हुआ। एक साथ 44 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। वहीं 13 दिसंबर को 30 स्कूल और 14 दिसंबर को आठ संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। स्कूलों को 14 दिसंबर को भेजे गए ईमेल में ‘बम जैकेट’ के इस्तेमाल का उल्लेख किया।

यह भी पढे़ं- Delhi Weather: करीब चार घंटे तक कोहरे के आगोश में रही दिल्ली, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।