Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बृजभूषण सिंह के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, जानिए कौन हैं नए WFI प्रेसिडेंट संजय सिंह?

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 04:39 PM (IST)

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह को हटाए जाने के बाद से खाली चल रही कुर्सी को अब नया अध्यक्ष मिल गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के ...और पढ़ें

    संजय सिंह चुने गए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष। एएनआई
    संजय सिंह चुने गए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष। एएनआई

     एएनआई, जागरण संवाददाता। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह को हटाए जाने के बाद से खाली चल रही कुर्सी को अब नया अध्यक्ष मिल गया है।

    भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव के बाद बृजभूषण के करीबी संजय सिंह नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अनीता श्योराण को मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए शिकस्त दी है। वहीं देवेंद्र कादियान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

    संजय सिंह ने अपने पैनल के साथ अधिकतर पदों पर विजय प्राप्त की। संजय सिंह की जीत के साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ पर अपरोक्ष रूप से नियंत्रण हासिल कर लिया है।

    कौन हैं संजय सिंह

    संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के भरोसेमंद और यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 40 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी अनिता श्योराण को हराया।

    आरएसएस से जुड़े रहे संजय सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं और बृजभूषण से उनकी नजदीकियों का हर किसी को पता है। माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह जिस तरह कुश्ती में अपना दखल रखते हैं तो संजय सिंह उनसे नीति निर्माण में सलाह ले सकते हैं।