विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder In Delhi: सड़क के बीचो-बीच युवक को चाकू से गोदा, तमाशबीन बने रहे लोग; कलेजा कंपा देगा CCTV फुटेज

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:05 PM (IST)

Delhi Murder उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी में शनिवार रात तीन हमलावरों ने चाकू से गोदकर एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई है। इस घटना का रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दिल्ली के सुंदर नगरी क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट
दिल्ली के सुंदर नगरी क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी में शनिवार रात तीन हमलावरों ने चाकू से गोदकर एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। इस घटना का रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों युवक सड़क के बीचोंबीच मनीष को रोकते हैं और चाकू से छलनी कर देते हैं। वहीं, रोड किनारे लोग तमाशबीन बनकर नजारा देख रहे थे। 

दिल्ली में बीच सड़क खूनी खेल

हत्या के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शाम करीब 7.40 में कुछ युवक सड़क से गुजर रहे हैं। तभी तीन युवक मनीष नाम के शख्स को रोकते हैं और उससे कुछ बात करते हैं। इसके बाद मनीष उनसे दूर भागने की कोशिश करता है, लेकिन एक युवक उसके शर्ट का कालर पकड़ लेता है। इस दौरान सड़क पर बुढ़े-बच्चे समेत कई लोग आसपास नजर आ रहे हैं। इसके आगे का मंजर देखकर आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे।

यह भी पढ़ें- Delhi Murder: दिल्ली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या के बाद तनाव, दो गुट आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात

सड़क किनारे बैठकर मूकदर्शक बने रहे लोग

वीडियो में देखें तो साफ नजर आता है कि तीनों युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन तीनों बदमाशों के आगे सफल नहीं हो पाता है। तीनों बदमाश उसे कुछ ही सेकेंड में चाकूओं से छलनी कर देते हैं। सड़क पर आवाजाही कर रहे किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। दो लोग तो वहीं पास में बैठकर बेहद आराम से पूरी घटना देख रहे थे। मानों सबने अपनी आंखें मूंद ली हो। 

पुलिस ने तीनों आरोपित को किया गिरफ्तार

दो युवक कुछ देर बाद मनीष से दूर हट जाते हैं, तो वहीं एक युवक आखिरी तक उसे चाकू घोंपता रहता है। फिर तीनों हवा में चाकू लहराते हुए वहां से चले जाते हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने थोड़ी हो देर में तीनों आरोपित आलम, बिलाल और फैजान को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने सांप्रदायिक एंगल से किया इंकार

पुलिस के मुताबिक, आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव के चलते भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मामले को सांप्रदायिक घटना बताने से इंकार किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 युवकों ने 6 साल के मासूम की चढ़ाई बलि, पुलिस से कहा- भोले बाबा ने सपने में दिया था आदेश