Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav 2025: 'क्या भाजपा के नेता पी सकते हैं यमुना का पानी', चुनाव आयोग के केजरीवाल को नोटिस पर बोले संजय सिंह

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 01:30 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 में यमुना नदी के पानी में जहर घोलने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भ ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
    आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी के पानी में जहर घोलने का मुद्दा गरमा गया है। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर जहरीला पानी छोड़ने के आरोप लगाने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए जवाब पर आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपना पक्ष रखा।

    उन्होंने बुधवार को कहा, ''पानी में 6 गुना ज्यादा अमोनिया की मात्रा छोड़े जाने को क्या कहा जाएगा। क्या भाजपा के नेता इसे पी सकते हैं? क्या वह जहरीला पानी नहीं है? इस मामले में हमारी पार्टी की लीगल टीम काम कर रही है। वह चुनाव आयोग को जवाब देगी। 8 बजे तक जवाब देना है। यह अलग बात है कि इस बात के प्रमाण हैं इसे आप कैसे छुपा सकते हैं।"

    आप नेता ने कहा, "हरियाणा सरकार 6 गुना ज्यादा अमोनिया वाला पानी दिल्ली को देने जा रही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री के प्रयासों से इसे रोका गया है।" इसके साथ ही कुंभ में भगदड़ की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने वहां वीआइपी आवागमन व्यवस्था को रोके जाने की मांग की।

    संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल

    भारतीय जनता पार्टी से जुड़े व सामाजिक संस्था चला रहे नारायण के संजीव अरोड़ा भाजपा छोड़ बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

    इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले वाली पार्टी नहीं रही, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों को सही मायने में केजरीवाल अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। बता दें कि राजेंद्र नगर सीट से संजीव अड़ौदा भी दावेदार थे मगर टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।

    खबरें और भी

    इसी कड़ी में आप नेता सौरभ भरद्वाज ने कहा, "हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में सैकड़ों इंडस्ट्रियल यूनिट हैं। उनका प्रदूषण जहरीला होता है। उसे बिना ट्रीट किए अगर आप यमुना में डाल रहे हैं तो वो अपराध है। बीजेपी यमुना पर दो साल से हमें ज्ञान दे रही थी लेकिन हरियाणा की बीजेपी सरकार फैक्टरियों का ज़हरीला पानी यमुना में मिला रही है। मैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव जी से पूछना चाहता हूं कि वो बता दें कि क्या यमुना खुद अमोनिया बना रही है?''

    मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने आप संयोजक को नोटिस भेजकर बुधवार (29 जनवरी) तक मामले का प्रमाण देने को कहा है।