Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2022: दिल्ली-NCR में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब होगा सूतक काल? नोट करें पूरी डिटेल

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:13 AM (IST)

    Chandra Grahan 2022 साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि यानी 08 नवंबर को लगेगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले ...और पढ़ें

    अंतिम चंद्र ग्रहण को लेकर देश-दुनिया के करोड़ों लोगों में काफी उत्सुकता है।
    अंतिम चंद्र ग्रहण को लेकर देश-दुनिया के करोड़ों लोगों में काफी उत्सुकता है।

    नई दिल्ली / नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। Chandra Grahan 2022 : दिल्ली-एनसीआर समेत देश-दुनिया के कई हिस्सों में आगामी कुछ घंटों के बाद मंगलवार को वर्ष 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली पर लगेगा। बता दें कि वर्ष 2022 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगा था।

    मंगलवार शाम 5:28 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण

    खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, देश में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट से होगी और इसका समापन 6 बजकर 19 मिनट पर होगा। देश के विभिन्न हिस्सों में चंद्र ग्रहण के लगने और खत्म होने का समय अलग-अलग होगा। वहीं, इससे 9 घंटे पहले यानी मंगलवार सुबह 9 बजकर 21 मिनट से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा और सूतक काल चंद्र ग्रहण के सपापन के साथ ही खत्म होगा।

    51 मिनट तक रहेगा चंद्र ग्रहण

    चंद्र ग्रहण की शुरुआत का समय मंगलवार शाम 5 बजकर 28 मिनट से होगी और 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, चंद्रोदय शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। यही चंद्र ग्रहण की शुरुआत मानी जाएगी।

    दिल्ली-एनसीआर में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

    8 नवंबर को लगने वाले साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को लेकर देश-दुनिया के करोड़ों लोगों में काफी उत्सुकता है। लोग जानना चाह रहे हैं कि यह चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा और क्या सूतक काल होगा। इसके अलावा यह भी जानकारी जा रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य शहरों मे कितने बजे दिखाई देगा। ऐसे में इसमें हम आपको सभी जानकारी मुहैया करा रहे हैं।

    खबरें और भी

    • दिल्ली में चंद्र ग्रहण 5 बजकर 28 से शुरू होगा
    • नोएडा में 5 बजकर 30 मिनट से चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी

    चंद्र ग्रहण के चलते लगेगा सूतक काल

    खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। दरअसल, यह चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। ऐसे में ज्योतिषियों और पुजारियों के मुताबिक सूतक काल भी होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा।

    9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगा सूतक काल

    हिंदुओं की मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण होने की स्थिति में सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लगा जाता है। वहीं, चंद्र ग्रहण होने पर 9 घंटे पहले से सूतक शुरू हो जाता है। इस लिहाज से 8 नवंबर (मंगलवार) को सुबह 9 बजकर 21 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा। नियमानुसार, ग्रहण की समाप्ति के साथ सूतक काल समाप्त होता है।

    Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन पांच बातों को खास ध्यान