Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2023 Date Time: वर्ष 2023 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण? कब शुरू होगा सूतक काल? नोट करें डिटेल

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 07:36 AM (IST)

    Chandra Grahan 2023 वर्ष 2022 की तरह ही अगले साल (वर्ष 2023) में भी दो-दो चंद्र ग्रहण और दो-दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। यहां पर यह भी जान लें कि अगले साल ...और पढ़ें

    वर्ष 2023 में दो-दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।
    वर्ष 2023 में दो-दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।

    नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। वर्ष 2022 के सभी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग चुके हैं। मंगलवार (08 नवंबर) को वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगा, जिसे देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने देखा। इससे पहले 25 नवंबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगा था। ग्रहण की अंतिम कड़ी में  इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मंगलवार शाम 5 बजकर  28 मिनट से शुरू हुआ और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हुआ। इसके साथ लोगों का वर्ष 2023 में लगने वाले चंद्र ग्रहण का इंतजार शुरू हो गया है। 

    किस तारीख को लगेगा वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण?

    16 मई 2022 को साल का पहला चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक लगा था। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2023 में पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा। इस दिन शुक्रवार होगा। चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले स्नान आदि करके पूजा-पाठ जैसे शुभ काम कर लें। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं और चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खोले जाते हैं। चंद्र ग्रहण मंदिर की पूरी तरह से सफाई की जाती है।

    नोट करें वर्ष 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

    गौरतलब है कि साल 2022 का अंतिम और  दूसरा चंद्र ग्रहण  8 नवंबर को लगा। 16 मई को लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण की तरह यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था। वहीं, वर्ष 2023 में दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा और इस दिन होगा रविवार। 

    जानी मानी ज्योतिषाचार्य डा. अल्पना मिश्रा (Dr.Alpana Mishra, Astrologer Plam Redar & Vastu Visheshgya) के अनुसार, वर्ष 2023 में लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और 2 बचकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। देश में चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा, 16 मिनट और 16 सेकेंड होगी।

    खबरें और भी

    20 अप्रैल को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण

    यहां पर बता दें कि वर्ष 2022 की तरह वर्ष 2023 में भी दो-दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, लेकिन दोनों ही सूर्य ग्रहण दिल्ली समेत देश में दिखाई नहीं देंगे।  हिंदू पंचांग के अनुसा,वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहम सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12.29 मिनट तक रहेगा। 

    14 अक्टूबर को होगा दूसरा सूर्य ग्रहण

    उधर, वर्ष 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन शनिवार पड़ेगा। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण ग्रहण भी दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे भारत में नहीं दिखाई देगा। दरअसल, वर्ष 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में नजर आएंग, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देंगे।

    Earthquake: भूकंप का तेज झटका झेलने की स्थिति में नहीं NCR, दिल्ली में भी सुरक्षित नहीं 80% इमारतें

    Chandra Grahan 2022: दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में देखा गया चंद्र ग्रहण, लोगों ने छत से देखी खगोलीय घटना