Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: आयरलैंड में मना चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, भारतीय टीम ने डबलिन से देखी लैंडिंग

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 07:02 AM (IST)

    आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिग का उत्सव मनाया। बीसीसीआइ ने एक वीडियो साझा किया जिसमें भारतीय टीम के सदस्यों ...और पढ़ें

    तीसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम ने डबलिन में देखी लैंडिग।
    तीसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम ने डबलिन में देखी लैंडिग।

    HighLights

    1. आयरलैंड में मना चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न
    2. तीसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम ने डबलिन में देखी लैंडिग

    नई दिल्ली,एजेंसी। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिग का उत्सव मनाया। बीसीसीआइ ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय टीम के सदस्यों ने भी खेल की शुरुआत से पहले चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग का जश्न मनाते देखा गया। इसके साथ ही बीसीसीआइ ने लिखा, डबलिन से इतिहास का गवाह।

    वह क्षण जब भारत का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। इसके अलावा वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक क्षण बताया। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इसरो की इस असाधारण सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, इसरो भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है।

    मेहनती पुरुष और महिलाओं ने एक साथ आकर चुनौतियों से पार पाकर हमारे तिरंगे को ऊंचा फहराया। भारत को इसका उत्सव मनाना चाहिए और चंद्रयान-3 की टीम के साथ ही चंद्रयान-2 की टीम को भी बधाई देनी चाहिए। विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, चंद्रयान-3 की टीम को बहुत बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा जैसे जैसे हम सूर्यास्त की ओर बढ़ रहे हैं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हम सेट हो रहे हैं। क्या शानदार पल है।

    ये सिद्ध करता है कि हर झटके बाद एक मजबूत वापसी होती है। कुछ नकारने वाले चाहते हैं कि भारत असफल हो जाए और इनमें से कुछ भारत में ही रहते हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो जाएगी। आर अश्विन ने कहा, ऐतिहासिक, इसरो को बधाई। जय हिंद। पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, "हमने इतिहास रच दिया, हमें खुशी देने के लिए इसरो को बधाई, ये सच में शानदार पल है,भारत माता की जय"

    खबरें और भी

    भारत ने जीती सीरीज डबलिन

    भारत और आयरलैंड के बीच बुधवार को यहां तीसरा और अंतिम टी-20 मैच लगातार वर्षा के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद करना पड़ा। भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। वर्षा के कारण बुधवार को टास भी नहीं हो सका। कई बार निरीक्षण करने के बाद अंपायरों ने मैच शुरू होने के निर्धारित समय से तीन घंटे बाद इसे रद करने का निर्णय किया। 

    सीरीज का पहला मैच वर्षा के कारण पूरा नहीं हो पाया था और भारत ने डकवर्थ लुइस पद्धति से दो रन से मैच अपने नाम किया था। वहीं दूसरा मैच भारत ने 33 रन से जीता था। 11 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने आयरलैंड दौरे पर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और दो मैचों में चार विकेट लिए। एशिया कप और वनडे विश्व कप से पहले बुमराह का फार्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है।