Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के ऑफिस जाने की बदली टाइमिंग, बढ़ते प्रदूषण को लेकर मंत्रालय का फैसला

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 21 Nov 2024 07:58 PM (IST)

    केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रा ...और पढ़ें

    दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में कामकाज की टाइमिंग बदल गई।
    दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में कामकाज की टाइमिंग बदल गई।

    HighLights

    1. दिल्ली और एनसीआर में केंद्रीय कार्यालयों में कामकाज की दो टाइमिंग होगी
    2. इससे पहले दिल्ली सरकार और एलजी ने भी अलग-अलग टाइमिंग बताई थी

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग काम करने के समय की घोषणा की है। कर्मचारियों को गाड़ियों से निकलनेवाले प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों को पूल करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए भी कहा गया है।

    मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है, "इन उपायों को मंत्रालयों/विभागों/संगठनों द्वारा अपनी कार्यात्मक आवश्यकताओं के अनुसार अपनाया जा सकता है,। इसमें यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसका किसी भी तरह से दक्षता और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।"

    इसमें कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के संबंध में अलग-अलग समय अपनाने की सलाह दी जाती है।

    • पहली टाइमिंग- सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक
    • दूसरी टाइमिंग- सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक

    आदेश में वाहनों को पूल करने की सलाह

    आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों में दो टाइमिंग होगी। पहली टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और दूसरी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। इसमें कहा गया है, "निजी वाहनों का उपयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों को पूल करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।"

    खबरें और भी

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ

    एक सप्ताह तक 'गंभीर' प्रदूषण स्तर रहने के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार (21 नवंबर) सुबह 9 बजे, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया।

    दिल्ली सरकार ने भी कामकाज की बदली थी टाइमिंग

    बता दें, इससे पहले सीएम आतिशी और एलजी वीके सक्सेना ने भी एमसीडी और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग ऑफिस टाइमिंग की घोषणा की थी, ताकि सड़कों पर जाम कम हो और इससे निकलनेवाले प्रदूषण में कमी आए। दिल्ली सरकार ने प्रदेश में प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने को लेकर भी केंद्र को चिट्ठी लिखी है।

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, HC ने आबकारी नीति घोटाला मामले में ट्रायल पर रोक लगाने से किया इनकार