Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi News: DSGMC के पूर्व अध्यक्ष की बढ़ेगी मुश्किल, 10 लाख रुपये की हेराफेरी का लगा आरोप; ऐसे खुला भ्रष्टाचार का राज

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 10:31 AM (IST)

    डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष की मुश्किल बढ़ सकती है। उनपर अध्यक्ष रहते हुए 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कोर्ट मे ...और पढ़ें

    डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर 10 लाख की हेराफेरी का आरोप लगा है। (सांकेतिक तस्वीर)
    डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर 10 लाख की हेराफेरी का आरोप लगा है। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दिल्ली में डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष की बढ़ेगी मुश्किल।
    2. डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत पर लगा बड़ा आरोप।
    3. पुलिस की जांच में सामने आई 10 लाख के भ्रष्टाचार की बात।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके की परेशानी बढ़ने वाली है। समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि जीके पर अध्यक्ष रहते हुए 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप है।

    10 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का लगा आरोप

    इस मामले में पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दायर कर दी है। उन्होंने कहा कि जीके पर गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी को ऋण देने के नाम पर 10 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है।

    दिल्ली पुलिस से की गई थी शिकायत

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने अध्यक्ष रहते हुए इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। इस मामले की जांच कर पुलिस ने पटिलाया हाउस कोर्ट नें आरोप दायर की है। अदालत ने जीके सम्मन जारी कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- DU Admissions 2024: अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम, डीयू के सत्र पर पड़ेगा असर

    उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष के विरुद्ध कई और मामलों की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जीके ने अपनी गलती मानने की जगह आरोप लगाने वालों के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा किया है। आने वाले समय में सच्चाई सामने आ जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Bus Accident: दिल्ली के रिंग रोड पर DTC बस पलटी, बाल बाल बचे 15 यात्री