Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2022: दिल्ली-NCR में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, नहाय खाय से होगी शुरुआत, बनाई जा रहीं वेदी

    By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 05:01 PM (IST)

    Chhath Puja 2022 गाजियाबाद हिंडन घाट और विभिन्न सोसायटी में भी छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही छठ घाट की सफाई के साथ ही अब छठ ...और पढ़ें

    Chhath Puja 2022: हिंडन घाट पर पिछले दो दिन से वेदी बनाने का काम चल रहा है।
    Chhath Puja 2022: हिंडन घाट पर पिछले दो दिन से वेदी बनाने का काम चल रहा है।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Chhath Puja 2022: दिल्ली-एनसीआर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के कुछ घाटों पर छठ पूजा (Chhath Puja 2022) करने को मंजूरी दे दी है। वहीं, एनसीआर के नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद हिंडन घाट और विभिन्न सोसायटी में भी छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही छठ घाट की सफाई के साथ ही अब छठ महोत्सव की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पदाधिकारी बैठक करने में जुट गए हैं।

    घाटों पर सुरक्षा के लिए वॉलिंटियर्स होंगे तैनात 

    घाट पर रोशनी की व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा देखने वालों की व्यवस्था के इंतजाम पर चर्चा शुरू हो गई है। महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वॉलिंटियर्स लोगों के लिए पूजा की जगह निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देंगे। जगह-जगह पार्क के गेट से घाट तक वॉलिंटियर्स को तैनात किया जाएगा। छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने से लेकर स्वीमिंग पूल की सफाई की तक की व्यवस्था समिति के लोग करेंगे। सबको जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

    हिंडन घाट पर वेदी बनाने का काम शुरू  

    हिंडन घाट पर पिछले दो दिन से वेदी बनाने का काम चल रहा है। युवाओं की टीम रोजाना छठी मैया की पूजा के लिए वेदी बना रहे हैं और उसको रंग-बिरंगा कर अपने नाम भी लिख रहे हैं। दूसरी तरफ निगम की टीम घाटों की मरम्मत का काम करने लगी है और अर्ध्य के जल के लिए हिंडन की सफाई भी शुरू हो गई है। 

    नहाय खाय से होगी छठ महापर्व की शुरुआत

    दिवाली के 6 दिन बाद छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय होती है। इस साल छठ व्रत का नहाय खास शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 को होगा। इस दिन कद्दू-भात का विशेष प्रसाद तैयार करने की परंपरा है।

    खबरें और भी

    दूसरा दिन- दूसरे दिन खरना होती है। जोकि शनिवार 29 अक्टूबर 2022 को होगी। इस दिन व्रती केवल एक समय खरना (खीर का भोजन) करती है। इसके बाद उसका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। खरना में खीर और पूरी का प्रसाद बनाया जाता है।  रविवार शाम को अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।  

    छठ पूजा पर किस दिन क्या होगा जाने सब

    • पहला दिन- नहाय खाय (28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार)
    • दूसरा दिन- खरना (29 अक्टूबर 2022, शनिवार)
    • तीसरा दिन- अस्तचलगामी यानी छिपते हुए सूर्य को अर्घ्य (30 अक्टूबर 2022, रविवार)
    • आखिरी दिन व चौथे दिन- उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य (31 अक्टूबर 2022, सोमवार)