Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja Geet: "दुखवा मिटाईं छठी मैया"... दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा का छठ गीत हो रहा वायरल

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 11:08 AM (IST)

    प्रसिद्ध लोक गायिका Sharda Sinha की हालत गंभीर है। उन्हें 4 नवंबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। शारदा सिन्हा कैंसर से जूझ रही हैं और उन्हें 26 अक्टू ...और पढ़ें

    प्रसिद्ध लोक गायिका Sharda Sinha की हालत गंभीर बनी हुई है। फाइल फोटो
    प्रसिद्ध लोक गायिका Sharda Sinha की हालत गंभीर बनी हुई है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं शारदा सिन्हा
    2. कैंसर के कारण दस दिनों से हैं एम्स में हैं भर्ती

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अपनी मधुर आवाज के लिए 'बिहार कोकिला' के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को सोमवार रात से दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने लोगों से सोशल मीडिया पर उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील की है।

    सिन्हा मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं। वह करीब दो हफ्ते से एम्स के ऑन्कोलॉजी मेडिकल डिपार्टमेंट में भर्ती हैं।

    शारदा सिन्हा के छठ गीत का वीडियो जारी

    चार दिन का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ मंगलवार से शुरू हो गया है, लेकिन उससे पहले ही छठ के गाने सुनाई देने लगे हैं। छठ गीतों की जब भी बात होती है तो पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का नाम सबसे पहले आता है। अभी वह दस दिनों से एम्स में भर्ती हैं और ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं।

    इस बीच उनके द्वारा गाए नए छठ गीत "दुखवा मिटाईं छठी मैया, रउए आसरा हमार" का वीडियो सोमवार को एम्स से जारी किया गया। शारदा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर इस छठ गीत का वीडियो जारी किया है। कुछ दिन पहले ही इसी गाने का ऑडियो जारी किया गया था।

    बेटे अंशुमान ने दी शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी

    अंशुमान ने अपनी पोस्ट में कहा है कि मां की स्वास्थ्य संबंधी लड़ाई जारी है। इस बीच वह एक छोटा सा प्रयास कर मां के नए छठ गीत पोस्ट कर रहे हैं। एम्स में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। इसलिए उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित भी कर दिया गया, लेकिन सोमवार को उनकी तबीयत फिर थोड़ी बिगड़ गई है। इस वजह से उन्हें दोबारा आइसीयू में शिफ्ट करने की बात चल रही है। मां मुश्किल वक्त से गुजर रहीं हैं। उन्हें दुआओं की जरूरत है।

    खबरें और भी

    तीन-चार माह पहले रिकॉर्ड हुआ था गीत का ऑडियो

    उन्होंने बताया कि इस छठ गीत का ऑडियो तीन-चार माह पहले रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो पाया था। शारदा सिन्हा के पुराने वीडियो व छठ के फुटेज से इस छठ गीत का वीडियो तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शारदा सिन्हा से मुलाकात करने एम्स पहुंचे और उनका हालचाल पूछा।

    ये भी पढ़ें-

    Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा वेंटिलेटर सपोर्ट पर, बेटे ने की छठ मैया से प्रार्थना करने की अपील