यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पाकिस्तानियों का प्रदर्शन गैरकानूनी, इन्हें तो जेल में होना चाहिए', CM केजरीवाल ने शरणार्थियों पर साधा निशाना
पाकिस्तान अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने CAA के कार्यान्वयन पर सीएम केजरीवाल के बयानों को लेकर कांग्रेस और AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्श ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदर्शन को गैरकानूनी बताया। उन्होंने लिखा- इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ की। हमारे देश का कानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। हुडदंग कर रहे हैं?
उन्होंने आगे लिखा- CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है। बता दें, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने CAA के कार्यान्वयन पर उनके बयानों को लेकर कांग्रेस और AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।
इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से घुसपैठ की, हमारे देश का क़ानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुडदंग कर रहे हैं? CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल… https://t.co/xjVVrrglt7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 15, 2024

