Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिधूड़ी के खिलाफ केस रफादफा करना चाहती है पुलिस', अफसरों के ट्रांसफर की मांग; CM आतिशी ने आयोग को लिखी चिट्ठी

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 11:13 AM (GMT+05:30)

    सीएम आतिशी ने फिर से चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि तुरंत उन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हो जो भाजपा नेताओं को बचान ...और पढ़ें

    सीएम आतिशी ने फिर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। फाइल फोटो
    सीएम आतिशी ने फिर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सीएम आतिशी ने फिर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी।
    2. आतिशी ने पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कराने की मांग की।
    3. सीएम आतिशी का आरोप- भाजपा नेताओं को बचा रही पुलिस।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने आप (AAP) वालंटियर्स के साथ हुई मारपीट के केस को लेकर चिट्ठी लिखी है।

    रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजों को बचा रही पुलिस

    सीएम आतिशी ने लिखा पुलिस रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजों को बचाने की कोशिश कर रही है। “आप” कार्यकर्ताओं से जबरदस्ती गलत बयान पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।

    'संबंधित अधिकारियों का तुरंत हो ट्रांसफर'

    आतिशी ने पत्र में बताया कि एसएचओ (SHO) गोविंदपुरी धर्मवीर और संबंधित अधिकारियों का तुरंत ट्रांसफर हो।उन्होंने पुलिस बिधूड़ी के खिलाफ केस रफादफा करना चाहती है।

    बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी।